🔥 TRENDING दुर्गा पूजा में सहयोग कर इसराइल मोहम्म... జనగణన-2027: రెండో దశ సన్నాహకాలపై శిక్ష... कटोरिया में धूमधाम से मनाया जाएगा दुर्... बदायूं के दातागंज में कैप्टन अर्जुन प्... वाराणसी: लोहता पुलिस ने अवैध जुआ खेलते... ਬਿਸਕੁਟਾਂ ''ਚ ਡੰਗਰਾਂ ਵਾਲਾ ''ਚਾਰਾ'', ਦੁੱ...
17 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

बालाहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दुकान का शटर तोड़कर मोटर चोरी करने वाला बाबरिया गैंग का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

✍️ Reporter: Suraj Poswal 🗓 17 Oct 2026, 06:25 PM 👁 6
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

दर्जनों चोरी के मुकदमों में शामिल आरोपी से 8 किलोग्राम तांबे का तार बरामद

बालाहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दुकान का शटर तोड़कर मोटर चोरी करने वाला बाबरिया गैंग का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

दर्जनों चोरी के मुकदमों में शामिल आरोपी से 8 किलोग्राम तांबे का तार बरामद

दौसा। जिला पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया आईपीएस के निर्देशानुसार दौसा पुलिस द्वारा चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में बालाहेड़ी थाना पुलिस ने दुकान का शटर तोड़कर सबमर्सिबल मोटर चोरी करने के मामले में बाबरिया गैंग के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में चोरी के दर्जनों मामले दर्ज बताए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकरलाल मीना आईपीएस एवं वृत्ताधिकारी महवा अनुपसिंह आरपीएस के सुपरविजन में बालाहेड़ी थानाधिकारी सत्यनारायण पुनी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और साइबर सेल दौसा की सहायता से आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार किया।

दुकान का शटर तोड़कर की थी चोरी

पुलिस के मुताबिक, 5 सितंबर 2026 को परिवादी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि वह एनएच-21 स्थित मौजपुर में मोटर वाइंडिंग की दुकान करता है। 4 और 5 सितंबर की मध्यरात्रि को अज्ञात व्यक्ति दुकान का शटर तोड़कर वहां रखी पुरानी मोटर और तांबे के तार चोरी कर ले गया। रिपोर्ट के आधार पर थाना हाजा में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस टीम ने विशेष प्रयास करते हुए बाबरिया गैंग के सदस्य रामकेश उर्फ गुज्जा को गिरफ्तार किया। आरोपी की उम्र 26 वर्ष है। वह मूल रूप से राजवास, थाना बरौनी, जिला टोंक का निवासी है और वर्तमान में डेरा चांदूस्या, थाना मेहंदीपुर बालाजी, जिला दौसा में रह रहा था।

8 किलोग्राम तांबे का तार बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 8 किलोग्राम तांबे का तार बरामद किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर चोरी की अन्य वारदातों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। कार्रवाई में बालाहेड़ी थाना पुलिस की विशेष टीम और साइबर सेल दौसा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस टीम में शामिल सदस्य: थानाधिकारी सत्यनारायण पुनी, लालखन सिंह, भूपेंद्र हैड कांस्टेबल, रविंद्र कांस्टेबल, दिनेश राठी हैड कांस्टेबल, महेंद्र कांस्टेबल, भागीरथ सिंह और राधेश्याम कांस्टेबल शामिल रहे।
📲Get App