🔥 ट्रेंडिंग ಮಂಗಳೂರು ಸಮೀಪ ಭಾರತದ ಮೊದಲ ಪರಿಸರ ಸ್ನೇಹಿ ಕ... वाशिम जिल्हा प्रतिनिधी:वाशिममध्ये डॉ.... साकिना इटू ने नई सीमांकन को खारिज किया... GHMC ने EESL के साथ 1,720 करोड़ रुपये... टंडवा के बुकरू में रेलवे ब्रिज निर्माण... हैदराबाद में यशोदा अस्पतालों द्वारा रा...
29 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

बालाहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, न्यायालय के वारंट पर तीन वारंटी गिरफ्तार

✍️ रिपोर्टर: Suraj Poswal 🗓 29 नव. 2026, 07:03 PM 👁 26
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
बालाहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, न्यायालय के वारंट पर तीन वारंटी गिरफ्तार

दौसा। जिला पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया आईपीएस एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौसा शंकरलाल मीणा आरपीएस के निर्देशानुसार तथा वृत्ताधिकारी महवा अनूप सिंह आरपीएस के सुपरविजन में बालाहेड़ी थाना पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए न्यायालय से जारी गिरफ्तारी वारंट में तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई पुलिस महानिरीक्षक जयपुर रेंज जयपुर द्वारा चलाए जा रहे दो दिवसीय एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत 28 एवं 29 नवंबर 2026 को की गई। थाना प्रभारी सत्यनारायण के कुशल नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सटीक आसूचना एवं कड़ी मेहनत के आधार पर श्रीमान एसडीएम न्यायालय महवा से जारी गिरफ्तारी वारंटों की पालना करते हुए तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार वारंटियों का विवरण:

1. घनश्याम पुत्र शिवचरण, उम्र 36 वर्ष, निवासी गंगवाना, थाना बालाहेड़ी, जिला दौसा।
2. बलराम सैनी पुत्र पप्पूराम सैनी, उम्र 28 वर्ष, निवासी बालाहेड़ा, थाना बैजूपाड़ा, जिला दौसा।
3. भगवती प्रसाद पुत्र रामकिशन, उम्र 50 वर्ष, निवासी बालाहेड़ी, जिला दौसा।

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी एवं जवान:

1. सत्यनारायण, थानाधिकारी बालाहेड़ी।
2. जगपाल सिंह, उपनिरीक्षक।
3. लाखन सिंह, उपनिरीक्षक।
4. नरेश कुमार, हेड कांस्टेबल।
5. मनीष, कांस्टेबल।
6. जस्सो, कांस्टेबल।
7. गिल्याराम, कांस्टेबल।
8. सुमेरत कुमार, कांस्टेबल चालक।

पुलिस की इस कार्रवाई को न्यायालय के वारंटों की तामील एवं अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
📲Get App