🔥 TRENDING अररिया: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आय... Christian Community in West Bengal Dem... Bihar Court Convicts Husband for Murde... 100 Newly Appointed Bihar Legislative... Vaibhav Sooryavanshi Appointed Senior... Four drug smugglers nabbed in Amritsar...
06 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

बिलोची ग्राम पंचायत में मनभर देवी ने संभाला सरपंच का कार्यभार, विकास कार्यों को गति देने का संकल्प

✍️ Reporter: Shivraj Yadav 🗓 06 Nov 2026, 10:05 PM 👁 23
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बिलोची ग्राम पंचायत में नवनिर्वाचित सरपंच श्रीमती मनभर देवी ने विधिवत रूप से पदभार ग्रहण कर लिया है।

ग्राम पंचायत बिलोची में नवनिर्वाचित सरपंच श्रीमती मनभर देवी ने आधिकारिक रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया है। श्रीमती मनभर देवी, श्री मामराज जी गुर्जर की पत्नी हैं। उल्लेखनीय है कि उनके पति मामराज जी गुर्जर पूर्व में दो बार इस पद पर सेवा दे चुके हैं, जबकि अब तीसरी बार उनकी पत्नी मनभर देवी सरपंच के रूप में निर्वाचित हुई हैं।

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान इस अवसर पर बड़ी संख्या में समर्थक और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान हर्षोल्लास का माहौल देखा गया और ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए देसी के लड्डू बांटे।

इस अवसर पर श्री मामराज जी गुर्जर ने कहा कि बिलोची पंचायत के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने पंचायत की प्रगति और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का विश्वास दिलाया।
📲Get App