🔥 TRENDING IMD Issues Wind Warning for Tamil Nadu... Revanth Reddy's Maharashtra Trip Fails... उत्तरी प्रदेश के पूर्वी भाग में 29‑30... Maharashtra Farmers' Long March from A... Nagpur MLC Election Counting Begins Am... Times Now Provides School Assembly New...
28 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

बाल विवाह मुक्त करौली अभियान के तहत विद्यार्थियों को किया जागरूक

✍️ Reporter: Vipin Singhal 🗓 28 Oct 2026, 06:54 AM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
सपोटरा | जिला कलेक्टर अक्षय गोदारा के निर्देशन एवं बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक पवन गुप्ता के नेतृत्व में संचालित बाल विवाह मुक्त करौली अभियान के तहत मंगलवार को सपोटरा के पीएम श्री राउमावि मे ं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बाल विवाह के दुष्परिणामो ं की जानकारी देकर इसकी रोकथाम की शपथ दिलाई गई।

प्रधानाचार्य राजेश मीणा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बाल विवाह बच्चों की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य मे ं बाधा बनता है। कम उम्र में विवाह होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती ह ै तथा उनके सर्वांगीण विकास पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है। उन्होंन े विद्यार्थियों से बाल विवाह के खिलाफ जागरूकता फैलान े का आह्वान किया। चाइल्ड हेल्पलाइन के भीकम सिंह ने बताया कि बाल विवाह की सूचना हेल्पलाइन नंबर 1098 पर दी जा सकती है। सूचना मिलने पर संबंधित विभाग की ओर से आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा। एसोसिएशन फॉर वॉलेंटरी एक्शन के देवेंद्र सिंह ने बाल विवाह निषेध अधिनियम, 2006 के कानूनी प्रावधानो ं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंन े विद्यार्थियों को बाल विवाह रोकने के लिए जागरूक रहने और समाज मे ं इस कुप्रथा के खिलाफ आवाज उठान े की बात कही। कार्यक्रम में करीब 280 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जागरूकता गतिविधियो ं के माध्यम से बाल विवाह मुक्त समाज बनान े और

बच्चों की शिक्षा को प्राथमिकता देन े का संदेश दिया गया।
📲Get App