🔥 TRENDING Clash erupts among devotees at Chhath... Purnia Student Shahid Akhtar's Chat Li... Patna gears up for Chhattis 2026 with... Kharna Ritual Today: Auspicious Timing... Two Police Personnel Impersonate Bhopa... Three men arrested for gang rape of 15...
14 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

बाल दिवस पर खेल प्रतियोगिताओं की धूम, बच्चों ने दिखाया फुर्ती और टीम भावना

✍️ Reporter: Sandeep Kumar 🗓 14 Nov 2026, 03:10 PM 👁 30
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बाल दिवस पर खेलों के जरिए बच्चों की प्रतिभा को मिला मंच

सलेमपुर, देवरिया। बाल दिवस के अवसर पर सलेमपुर के आर एल एकेडमी में शनिवार को नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेल एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में पूर्व प्राथमिक कक्षाओं से लेकर कक्षा तीन तक के बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिताओं के अंतर्गत बोरी दौड़, चम्मच में नींबू रखकर दौड़, टोकरी में गेंद डालना, सिर पर वस्तु रखकर संतुलन बनाना, घेरे में कूदना, बाधा दौड़, छल्ला डालना, रिले दौड़ एवं तीन पैर वाली दौड़ जैसी कई रोचक गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं में बच्चों ने अपनी फुर्ती, संतुलन, कौशल और टीम भावना का परिचय दिया।

पूरे आयोजन के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। खेल गतिविधियों के माध्यम से बच्चों ने मनोरंजन के साथ-साथ आपसी सहयोग, अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना भी सीखी।

कार्यक्रम को सफल बनाने में संबंधित कक्षाओं के सभी कक्षा अध्यापकों का विशेष योगदान रहा। शिक्षकों ने पूरे समय बच्चों के साथ रहकर उनका मार्गदर्शन किया और प्रत्येक गतिविधि में भाग लेने के लिए उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर विद्यालय की ओर से सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। वहीं, विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पदक देकर सम्मानित किया गया। बाल दिवस की खुशियों को दोगुना करने के लिए सभी बच्चों के बीच चॉकलेट का वितरण भी किया गया।

पुरस्कार वितरण समारोह में विद्यालय के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य संजय पांडेय, प्रधानाध्यापिका शगुन मिश्रा तथा खेल शिक्षक भोलू विश्वकर्मा एवं नीति शर्मा ने विजेता बच्चों को पदक और प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर प्रबंध निदेशक संदीप कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियाँ भी बेहद आवश्यक हैं। खेलों से बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामूहिक भावना का विकास होता है। विद्यालय का सदैव प्रयास रहता है कि प्रत्येक बच्चे को अपनी प्रतिभा निखारने और प्रदर्शित करने के लिए उचित मंच एवं अवसर मिले।

कार्यक्रम का समापन बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान, उमंग और उत्साह के साथ हुआ। शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार के सामूहिक प्रयासों से बाल दिवस का यह आयोजन बच्चों के लिए यादगार बन गया।
📲Get App