🔥 TRENDING સેનાના જવાનો સાથે ગેરવર્તણૂક અને વિવાદ... કેશોદમાં એસટી બસ અને બાઈક વચ્ચે ગમખ્વા... બનાસકાંઠાના બાદરગઢ ગામનો મોટો નિર્ણય:... થાણાપીપળી પ્રાથમિક આરોગ્ય કેન્દ્ર ખાતે... ગીર સોમનાથ ગીરગઢડા ના નવાપરા વિસ્તાર... गोवा: पंचायत मंत्री मौविन Godinho ने व...
21 Aug 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sarkari Yojana

बाल संरक्षण योजनाओं की डीएम ने की समीक्षा, लंबित प्रकरणों को दी स्वीकृति

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 20 Aug 2026, 10:57 AM 👁 18
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

जिला बाल संरक्षण इकाई एवं टास्क फोर्स की त्रैमासिक बैठक में योजनाओं की समीक्षा

उरई। दिनांक 19 अगस्त 2026 को रानी लक्ष्मीबाई सभागार, विकास भवन उरई में त्रैमासिक जिला बाल संरक्षण इकाई एवं जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी द्वारा की गई। बैठक में महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना कोविड एवं सामान्य तथा रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान कोष के लंबित प्रकरणों पर चर्चा करते हुए पात्र प्रकरणों को स्वीकृति प्रदान की गई। इसके साथ ही बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, वन स्टॉप सेंटर सहित अन्य परियोजनाओं के कार्यों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा पात्र लाभार्थियों को समय से योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में बाल संरक्षण एवं महिला कल्याण से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण और योजनाओं की नियमित निगरानी पर भी जोर दिया गया।
📲Get App