🔥 ट्रेंडिंग ఆదిలాబాద్ లో ఆర్టీసీ కార్మికుల కొవ్వొత... उत्तराखंड ने 26 बुनियादी ढाँचे परियोजन... सांस्कृतिक विभाग ने 263 पंजीकृत समूहों... केदारताल बर्फ़ीले तूफ़ान में दो और ट्र... शशि थारू ने राजनीतिक पुतलों के लिए नया... दिल्ली की कंपनी ने कर्मचारियों को दिवा...
04 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
बकायेदार उपभोक्ताओं से विद्युत बिल जमा कराने को डोर-टू-डोर अभियान
सरकारी योजना

बकायेदार उपभोक्ताओं से विद्युत बिल जमा कराने को डोर-टू-डोर अभियान

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 21 अग. 2026, 09:12 PM 👁 78
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बकायेदार उपभोक्ताओं से मौके पर जमा कराया जा रहा विद्युत बिल

उरई। विद्युत वितरण मंडल, उरई के अधीन उपकेंद्र जगम्मनपुर क्षेत्र में विद्युत बिल के बकायेदार उपभोक्ताओं से बकाया धनराशि जमा कराने के लिए डोर-टू-डोर अभियान चलाया जा रहा है। अवर अभियंता एवं विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा क्षेत्र में घर-घर पहुंचकर उपभोक्ताओं को बकाया विद्युत बिल जमा करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। अभियान के दौरान कर्मचारियों द्वारा बकायेदार उपभोक्ताओं से संपर्क कर मौके पर ही विद्युत बिल जमा कराया जा रहा है। विभाग द्वारा उपभोक्ताओं से समय पर विद्युत बिल का भुगतान करने की अपील की गई है, ताकि बकाया बढ़ने से बचा जा सके और विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
📲Get App