🔥 TRENDING દબાણ હટાવ્યા બાદ ઘરવિહોણા પરિવારોની કલ... મહુધા વિધાનસભાના પણસોરા-અલીણા-લાડવેલ મ... ઈડરમાં આડેધડ પાર્કિંગ કરનારા વાહનચાલકો... પોરબંદરના ટીંબીનેશ ગામે દૂધમાં ભેળસેળ... पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: रात 9:55... રાજકોટમાં દારૂના વેચાણ અંગે માહિતી આપવ...
21 Aug 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sarkari Yojana

बकायेदार उपभोक्ताओं से विद्युत बिल जमा कराने को डोर-टू-डोर अभियान

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 21 Aug 2026, 09:12 PM 👁 6
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बकायेदार उपभोक्ताओं से मौके पर जमा कराया जा रहा विद्युत बिल

उरई। विद्युत वितरण मंडल, उरई के अधीन उपकेंद्र जगम्मनपुर क्षेत्र में विद्युत बिल के बकायेदार उपभोक्ताओं से बकाया धनराशि जमा कराने के लिए डोर-टू-डोर अभियान चलाया जा रहा है। अवर अभियंता एवं विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा क्षेत्र में घर-घर पहुंचकर उपभोक्ताओं को बकाया विद्युत बिल जमा करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। अभियान के दौरान कर्मचारियों द्वारा बकायेदार उपभोक्ताओं से संपर्क कर मौके पर ही विद्युत बिल जमा कराया जा रहा है। विभाग द्वारा उपभोक्ताओं से समय पर विद्युत बिल का भुगतान करने की अपील की गई है, ताकि बकाया बढ़ने से बचा जा सके और विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
📲Get App