🔥 TRENDING ગાંધીનગર જિલ્લા અને મહાનગરપાલિકા અધિકા... आंधी थाना पुलिस द्वारा CLC मीटिंग में... ओतूर मार्केटमध्ये दिवाळीच्या तयारीसाठी... यह खबर मनोहर सिंह भाटी ने बताया डबरा‑ग्वालियर हाईवे पर तेज गति वाली का... ಬೈಂದೂರು ವಿಧಾನಸಭಾ ಕ್ಷೇತ್ರದ ಶಾಸಕ ಶ್ರೀ ಗು...
05 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
बकायेदार उपभोक्ताओं से विद्युत बिल जमा कराने को डोर-टू-डोर अभियान
Sarkari Yojana

बकायेदार उपभोक्ताओं से विद्युत बिल जमा कराने को डोर-टू-डोर अभियान

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 18 Aug 2026, 02:40 PM 👁 110
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

चंदरसी उपकेंद्र क्षेत्र में विद्युत विभाग का डोर-टू-डोर अभियान, बकायेदार उपभोक्ताओं से जमा कराया जा रहा बिल

उरई। विद्युत वितरण मंडल उरई के अधीन उपकेंद्र चंदरसी क्षेत्र में विद्युत बिल के बकायेदार उपभोक्ताओं से बकाया राशि जमा कराने के लिए डोर-टू-डोर अभियान चलाया जा रहा है। अवर अभियंता एवं विद्युत विभाग के कर्मचारी क्षेत्र में पहुंचकर उपभोक्ताओं से संपर्क कर उन्हें बकाया विद्युत बिल समय से जमा करने के लिए जागरूक कर रहे हैं।
अभियान के दौरान कर्मचारियों द्वारा बकायेदार उपभोक्ताओं से मौके पर ही बकाया विद्युत बिल जमा कराया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि विद्युत कनेक्शन पर किसी प्रकार की कार्रवाई से बचने के लिए अपने बकाया बिल का समय से भुगतान करें।
📲Get App