Sarkari Yojana
बकाया विद्युत बिल वसूली को लेकर डोर-टू-डोर अभियान तेज
Watch on:
▶️ YouTube
बिजली बिल बकायेदारों से वसूली के लिए विभाग का विशेष अभियान, उपभोक्ताओं से समय पर भुगतान की अपील
उरई। विद्युत विभाग द्वारा बकाया विद्युत बिलों की वसूली को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। विद्युत वितरण मंडल उरई के अधीन उपकेंद्र माधौगढ़ से पोषित क्षेत्रों में विभागीय कर्मचारी घर-घर पहुंचकर उपभोक्ताओं से संपर्क कर रहे हैं। अभियान के दौरान कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ताओं को बकाया विद्युत बिल जमा करने के लिए जागरूक किया जा रहा है तथा मौके पर ही बकाया बिलों का भुगतान कराया जा रहा है। विभाग का उद्देश्य अधिक से अधिक बकायेदार उपभोक्ताओं से विद्युत बिल जमा कराना और राजस्व वसूली में तेजी लाना है।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपना बकाया विद्युत बिल समय से जमा करें, जिससे निर्बाध विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग मिल सके।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपना बकाया विद्युत बिल समय से जमा करें, जिससे निर्बाध विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग मिल सके।