🔥 ट्रेंडिंग स्वतंत्रता दिवस समारोह में अचानक मोड़ माधौगढ़ में इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए च... GBS વાઇરસ કેસો ના પગલે લુણાવાડા માં ખા... आंध्र प्रदेश में जल सुरक्षा पर जोर एपी विधानसभा अध्यक्ष का विकास का आश्वा... वीएपीएल नए चरण में
16 अग. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

बकाया बिजली बिल जमा कराने को लेकर विभागीय कर्मचारियों का डोर-टू-डोर अभियान

✍️ रिपोर्टर: Pankaj Gupta 🗓 14 अग. 2026, 10:44 PM 👁 23
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बकायेदार उपभोक्ताओं से समय पर विद्युत बिल जमा करने की विभाग की अपील

उरई। विद्युत वितरण विभाग द्वारा उपभोक्ताओं से बकाया बिजली बिल जमा कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। विद्युत वितरण मंडल उरई के अधीन उपकेंद्र कालपी रोड, उरई से पोषित क्षेत्रों में विभागीय कर्मचारी डोर-टू-डोर पहुंचकर विद्युत बिल के बकायेदार उपभोक्ताओं से संपर्क कर रहे हैं। कर्मचारियों द्वारा उपभोक्ताओं को समय से बकाया विद्युत बिल जमा करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। विभाग की ओर से उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे अपने बकाया बिल का समय पर भुगतान कर विभागीय कार्रवाई से बचें और विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग करें।

स्थान – उरई, जालौन उत्तर प्रदेश
📲Get App