🔥 TRENDING સાબરકાંઠામાં જનજાતીય ગૌરવ સપ્તાહ અંતર્... जालौर में मिड डे मील कर्मचारियों ने जि... लेम्बता ग्राम पंचायत में बबीता देवी मी... હિંમતનગરમાં જિલ્લા સૈનિક કલ્યાણ સમિતિન... मांझी थाना पर अद्भुत दृश्य Tatanagar-Hatia Express Route Altered;...
18 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

बिक्रमगंज में सी एस पी संचालक से हुई लुट मामले का पुलिस ने किया उद्भेदन

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 18 Nov 2026, 04:40 PM 👁 21
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

रोहतास जिला के बिक्रमगंज में एक सी एस पी संचालक से हुई ढाई लाख रुपए लुट में शामिल पांच लोगों को गिरफ्तार किया

रोहतास से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

खबर रोहतास जिला के बिक्रमगंज से है। जहां 28 अक्टूबर को एक सीएसपी संचालक से ढाई लाख रुपए लूट लिया गया था। उस मामले में पुलिस ने 5 अपराधी को गिरफ्तार किया है। मुख्य सरगना मुन्ना रजवार को काराकाट के गच्छई से गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर चार अपराधी संतोष पासवान, जीतन पासवान, हिमांशु पासवान तथा सुजीत पासवान को गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों के पास से एक देसी कट्टा, एक कारतूस, एक बाइक के अलावा लूट के रकम में कुछ रुपए भी बरामद हुए हैं। इस संबंध में बिक्रमगंज के एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह ने बताया कि मामले में एक अन्य अपराधी की भी तलाश जारी है। पिछले माह 28 अक्टूबर को सीएसपी संचालक भोलेनाथ पांडे से बाइक सवार 6 अपराधियों ने काराकाट के कर्मा नानहो गांव के पास लूटपाट की थी। जिस मामले में पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

बाईट सिंधु शेखर सिंह (एसडीपीओ) बिक्रमगंज।
📲Get App