🔥 TRENDING KEONICS Completes 50 Years; CM Shivaku... Rajasthan: Khatushyamji Municipal Coun... Congress Wins Tijara Seat by Two Votes... Fatehabad Police Arrest Fugitive Wante... Tamil Nadu Government’s New Secretaria... Tamil Nadu Govt May Serve Beef in Stat...
23 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
बिक्रम के हरपुरा में 24 घंटे के अखंड हरिकीर्तन का भव्य समापन
Religion

बिक्रम के हरपुरा में 24 घंटे के अखंड हरिकीर्तन का भव्य समापन

✍️ Reporter: Ankit Raj 🗓 26 Jul 2026, 08:50 PM 👁 74
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

हरपुरा वाली देवी मां मंदिर परिसर 'हरे राम, हरे कृष्णा' के जयकारों से हुआ गुंजायमान

पटना जिला अंतर्गत बिक्रम प्रखंड के हरपुरा गांव स्थित प्राचीन हरपुरा वाली देवी मां मंदिर परिसर में आयोजित 24 घंटे के अखंड हरिकीर्तन का शनिवार को हवन, पूर्णाहुति एवं महाआरती के साथ श्रद्धापूर्वक समापन हो गया। समापन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हवन में आहुति देकर गांव, समाज, राष्ट्र तथा विश्व के कल्याण, सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।

श्रावण मास के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में 24 घंटे तक "हरे राम, हरे कृष्ण, कृष्ण-कृष्ण हरे-हरे" महामंत्र का अखंड संकीर्तन होता रहा। भजन-कीर्तन और जयघोष से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। श्रद्धालु देर रात तक कीर्तन में शामिल होकर भक्ति रस में डूबे रहे।

समापन दिवस पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से हवन संपन्न कराया गया। पूर्णाहुति के बाद मां भगवती की विशेष आरती की गई तथा श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण हुआ। श्रद्धालुओं ने अच्छी वर्षा, उत्तम फसल, गांव की उन्नति, आपसी प्रेम, भाईचारे और खुशहाली की प्रार्थना की।

हरपुरा निवासी चेत प्रकाश ने बताया कि हरपुरा वाली देवी मां के प्रति लोगों की अटूट आस्था है। मान्यता है कि सच्चे मन से मां की आराधना करने वाले भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी विश्वास के साथ प्रत्येक वर्ष श्रावण मास में अखंड हरिकीर्तन एवं धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाता है।

आयोजन को सफल बनाने में गांव के युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों एवं सभी ग्रामीणों की सराहनीय भूमिका रही। युवाओं ने व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाली, जबकि महिलाओं ने पूजा-अर्चना एवं प्रसाद वितरण में सहयोग दिया। आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगकर्ताओं एवं ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामूहिक सहयोग और मां भगवती की कृपा से कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
📲Get App