🔥 TRENDING ਮੋਬਾਈਲ ਫੋਨਾਂ 'ਚ 1 ਨਵੰਬਰ ਤੋਂ ਹੋਣ ਜਾ ਰਿਹ... महिला किसान दिवस के अवसर पर अपनी सभी क... वकीलों के विरोध पर सुप्रीम कोर्ट के वक... કૃષિ વિજ્ઞાન કેન્દ્ર, પાટણ દ્વારા ખળી... पूर्णिया में विधान परिषद चुनाव 2026 की... Leaders Detained as Protesters Block B...
15 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

बीकानेर: साइबर ठगी का शिकार हुआ गंगाशहर निवासी, एक लाख के बजाय खाते से निकले दो लाख रुपये

✍️ Reporter: Debu Ram 🗓 15 Oct 2026, 03:28 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

डिजिटल युग में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बीकानेर के गंगाशहर निवासी सुरेश बुच्चा के साथ भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें एक लाख रुपये ट्रांसफर करने के प्रयास में उनके खाते से दो लाख रुपये डेबिट हो गए।

जैसे-जैसे देश डिजिटल हो रहा है, वैसे-वैसे आर्थिक असुरक्षा भी बढ़ रही है। साइबर ठगों ने डिजिटल इंडिया की परिकल्पना को झकझोर दिया है। भारतीय नागरिक चोरों और जेबकतरों से जितने परेशान नहीं हुए, उससे कई गुना अधिक परेशान साइबर ठगों से हो रखे हैं। भारत के कुछ इलाके तो साइबर ठगों का गढ़ बन गए हैं। आम आदमी इन ठगों से परेशान हो चुका है और प्रतिदिन हजारों-लाखों साइबर ठगी के मामले सामने आ रहे हैं।

अब गंगाशहर निवासी सुरेश बुच्चा के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, सुरेश ने किसी को एक लाख रुपये ट्रांसफर किए थे, लेकिन उनके खाते से दो लाख रुपये डेबिट हो गए। एक लाख रुपये तो जिसे ट्रांसफर करने थे, उसे ही ट्रांसफर हुए, लेकिन 20-20 हजार रुपये की पांच किश्तें बिना किसी अनुमति के ही कट गईं।

यह राशि मोहम्मद उस्मान नामक व्यक्ति के अलग-अलग खातों में गई है। जब सुरेश ने बैंक से संपर्क किया तो उन्हें पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई। इसके बाद उन्होंने साइबर पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है।
📲Get App