अपराध
बीकानेर: पांचू एटीएम कैश वैन लूट मामले में 10,000 का इनामी बदमाश गिरफ्तार
बीकानेर के पांचू थाना क्षेत्र में 5 अगस्त को हुई लाखों रुपये की एटीएम कैश वैन लूट के मामले में पुलिस ने 10,000 रुपये के इनामी बदमाश अशोक जाट को गिरफ्तार किया है। वारदात में 51 लाख रुपये लूटे गए थे, जिसमें से पुलिस पहले ही 46 लाख रुपये बरामद कर चुकी है।
बीकानेर जिले के पांचू थाना क्षेत्र में 5 अगस्त को हुई एटीएम कैश वैन लूट की बड़ी वारदात में पुलिस को अहम सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में फरार चल रहे 10,000 रुपये के इनामी बदमाश अशोक जाट को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अशोक जाट नोखा के दावा गांव का निवासी बताया जा रहा है।
यह घटना साधुना और सारुंडा गांव के बीच भरी दोपहर में हुई थी, जब बदमाशों ने पिस्तौल की नोक पर एटीएम में लाखों रुपये नगदी डालने वाली गाड़ी को लूटा था। इस लूट में कुल 51 लाख रुपये की नगदी ले जाई गई थी।
पांचू थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात के तुरंत बाद छापा मारकर 46 लाख रुपये की नगदी बरामद कर ली थी। अब गिरफ्तार किए गए आरोपी अशोक जाट से पूछताछ की जा रही है और पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है। सीआरई ईश्वर प्रसाद की टीम ने इस गिरफ्तारी को अंजाम दिया है।