🔥 TRENDING केसाराम ने ठंडी बेरी ग्राम पंचायत से स... Gujarat ATS, Coast Guard bust 526 kg d... 14‑Year‑Old Vivaan Vishal Shah Becomes... झारखंड एकेडमिक काउंसिल: 10वीं-12वीं के... Elderly Gujarat Woman Defrauded of Rs ... IMD issues yellow alert for afternoon...
04 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

बांका में हाईवा ट्रक के गुप्त तहखाने से 25 लाख की विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

✍️ Reporter: Paras Kumar Singh 🗓 04 Oct 2026, 03:08 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बिहार के बांका जिले में पुलिस ने एक हाईवा ट्रक से 1631 लीटर विदेशी शराब बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने पीछा कर ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

पंजवारा थाना क्षेत्र में बीते शनिवार को मद्य निषेध विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। विक्रमपुर मोड़ के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक हाईवा ट्रक को रोका, जिसके डाला के नीचे बने गुप्त तहखाने से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई।

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ट्रक में कुल 187 कार्टून में 1631.52 लीटर विदेशी शराब लदी हुई थी। इस बरामद शराब की अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रुपये बताई जा रही है। यह बरामदगी जिले में शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की एक महत्वपूर्ण कड़ी है।

पुलिस को देखकर ट्रक चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ाकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसका पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया। गिरफ्तार चालक से पूछताछ की जा रही है और इस रैकेट में शामिल अन्य लोगों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
📲Get App