Crime
बांका में 1.77 करोड़ से अधिक की विदेशी और देशी शराब को किया गया नष्ट
बांका जिला प्रशासन ने उत्पाद विभाग द्वारा जब्त की गई 14740 लीटर विदेशी और 245 लीटर देशी शराब को नष्ट किया। नष्ट की गई शराब का अनुमानित मूल्य 1 करोड़ 77 लाख रुपये से अधिक है।
बांका जिले में जिला पदाधिकारी की उपस्थिति में उत्पाद थाना बांका एवं कटोरिया द्वारा कुल 31 कांडों में जब्त की गई 14740.295 लीटर विदेशी शराब तथा 245.375 लीटर देशी शराब का विधिवत विनष्टीकरण किया गया। यह कार्रवाई कार्यालय अधीक्षक मद्यनिषेध परिसर में प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के पर्यवेक्षण में वीडियोग्राफी कराते हुए संपन्न हुई। नष्ट की गई कुल शराब का अनुमानित बाजार मूल्य 1,77,61,966.50 रुपये आंका गया है।