🔥 TRENDING રાજકોટમાં પરેશ ચૌહાણની હત્યા કેસમાં ત... અમદાવાદ મ્યુનિસિપલ કોર્પોરેશન અને નગર... સુરેન્દ્રનગરના સાયલા-ચોટીલા હાઈવે પર ફ... जहानाबाद में दहेज के लिए विवाहिता की न... भद्रेश्वर रेलवे स्टेशन के पास से 19 वर... કબરાઉ ખાતે મોગલ ધામમાં પરંપરાગત રાસ-ગર...
15 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

बांका: जमीन विवाद में ऑटो चालक को रिश्तेदारों ने मारी गोली, हालत गंभीर

✍️ Reporter: Paras Kumar Singh 🗓 15 Oct 2026, 12:22 AM 👁 14
Watch on: 📘 Facebook
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बांका जिले के धोरैया थाना क्षेत्र में जमीन विवाद के चलते एक ऑटो चालक को उसके रिश्तेदारों ने गोली मार दी। गंभीर हालत में पीड़ित को बांका रेफर किया गया है।

बांका जिले के धोरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत सरवा पुल के पास बुधवार की देर शाम एक ऑटो चालक को उसके ही रिश्तेदारों ने जमीन विवाद के चलते गोली मार दी। गोलीबारी का शिकार हुए ऑटो चालक की पहचान नितेश कुमार मांझी के रूप में हुई है, जो सरवा गांव के निवासी हैं।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, यह हमला किसी पुराने जमीन विवाद के कारण हुआ। घटना उस समय हुई जब नितेश कुमार मांझी बांका कोर्ट से तारीख करके अपने घर सरवा लौट रहे थे। गोली लगने के बाद उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धोरैया लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बांका रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। धोरैया थाना अध्यक्ष अमित कुमार और बौसी एसडीपीओ इंद्रजीत बैठा ने घटनास्थल का मुआयना कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है और वारदात को अंजाम देने वाले पीड़ित के रिश्तेदारों की तलाश जारी है।
📲Get App