🔥 TRENDING एफ.आर.व्ही. ड्यूटी के अनाधिकृत उपयोग क... હિંમતનગર: મણિપુર સાંસદ પર યૌન શોષણના આ... Delhi Government Moves Designated Prot... Haryana NEET Round‑3 Seat Allotment 20... Haryana BSc Nursing Seats Allotted in... Haryana Playschool’s ‘Good Touch, Bad...
12 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
बैजूपाड़ा पुलिस की तत्परता: 12 दिन में लापता 15 वर्षीय बालक हिमांशु बैरवा को उदयपुर से किया दस्तयाब

बैजूपाड़ा पुलिस की तत्परता: 12 दिन में लापता 15 वर्षीय बालक हिमांशु बैरवा को उदयपुर से किया दस्तयाब

✍️ Reporter: Suraj Poswal 🗓 12 Oct 2026, 04:42 PM 👁 7
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

सीसीटीवी फुटेज, रूट चार्ट और त्वरित सूचना संकलन के आधार पर पुलिस को मिली सफलता

बैजूपाड़ा पुलिस की तत्परता: 12 दिन में लापता 15 वर्षीय बालक हिमांशु बैरवा को उदयपुर से किया दस्तयाब

सीसीटीवी फुटेज, रूट चार्ट और त्वरित सूचना संकलन के आधार पर पुलिस को मिली सफलता

दौसा। बैजूपाड़ा थाना पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए घर से लापता हुए 15 वर्षीय बालक हिमांशु बैरवा को 12 दिन में दस्तयाब करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने काल डिटेल, सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग के विश्लेषण और त्वरित सूचना संकलन के आधार पर बालक की तलाश की। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए बालक को उदयपुर जिले के अमरपुरा कस्बे से दस्तयाब किया।

जिला पुलिस अधीक्षक दौसा कुंदन कंवरिया आईपीएस के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौसा शंकरलाल मीना आरपीएस तथा वृत्ताधिकारी बांदीकुई लक्ष्मीकांत शर्मा आरपीएस के निकटतम सुपरविजन में बैजूपाड़ा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक मनीषा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

29 सितंबर को घर से निकला था बालक

पुलिस के अनुसार, 30 सितंबर 2026 को परिवादी ने थाने में उपस्थित होकर लिखित रिपोर्ट पेश की कि उसका पौत्र हिमांशु 29 सितंबर को शाम करीब 6 बजे घर से फिरस जाने के लिए निकला था, लेकिन इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। परिजनों ने अपने स्तर पर रिश्तेदारों, परिचितों और आसपास के स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन बालक का कोई पता नहीं चला।

इस पर बैजूपाड़ा थाने में मामला दर्ज कर पुलिस ने बालक की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की। टीम ने विभिन्न स्थानों पर तलाश करने के साथ लगातार निगरानी और सूचनाओं का संकलन किया।

कई राज्यों में खंगाले सीसीटीवी कैमरे

बालक के घर से निकलने के रास्ते और संभावित रूट चार्ट के आधार पर पुलिस टीमों ने व्यापक स्तर पर तलाश शुरू की। एक टीम ने बांदीकुई, अलवर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, हरियाणा और दिल्ली क्षेत्र में रेलवे स्टेशन, होटल, ढाबों तथा टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग चेक की।

वहीं, दूसरी टीम ने बांदीकुई, दौसा, जयपुर, अजमेर और भीलवाड़ा सहित विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस टीम लगातार रेलवे स्टेशनों, होटलों, ढाबों और टोल प्लाजा पर जांच करती हुई उदयपुर पहुंची।

उदयपुर के अमरपुरा कस्बे से किया दस्तयाब

पुलिस टीम ने बालक की फोटो दिखाकर और सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग चेक करते हुए तलाश जारी रखी। जांच के दौरान जानकारी मिली कि बालक ने दो दिन पहले उदयपुर रेलवे स्टेशन के सामने स्थित एक ढाबे पर खाना खाया था। इसके बाद पुलिस टीम ने सुरागों के आधार पर तलाश आगे बढ़ाई और उदयपुर के अमरपुरा कस्बे से बालक को दस्तयाब कर लिया।

इस कार्रवाई में बैजूपाड़ा थाना पुलिस की विशेष टीम ने समन्वय, सतत प्रयास और तकनीकी सहायता के माध्यम से सफलता प्राप्त की।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

1. मनीषा, उपनिरीक्षक एवं थाना प्रभारी, बैजूपाड़ा।
2. लोकेश, सहायक उपनिरीक्षक, थाना बैजूपाड़ा।
3. रामअवतार, सहायक उपनिरीक्षक, थाना बैजूपाड़ा।
4. चेतराम, कांस्टेबल 820, थाना बैजूपाड़ा।
5. बड्डनलाल, कांस्टेबल 384, थाना बैजूपाड़ा।
6. दालचंद, कांस्टेबल 939, थाना बैजूपाड़ा — विशेष भूमिका।
7. अजीत सिंह, कांस्टेबल 987, थाना बैजूपाड़ा।
8. कमल, कांस्टेबल 1349, थाना बैजूपाड़ा।
9. भरतलाल, कांस्टेबल 761, थाना बैजूपाड़ा।

मीडिया प्रकोष्ठ, जिला दौसा पुलिस
📲Get App