🔥 TRENDING હિંમતનગર: મણિપુર સાંસદ પર યૌન શોષણના આ... Delhi Government Moves Designated Prot... Haryana NEET Round‑3 Seat Allotment 20... Haryana BSc Nursing Seats Allotted in... Haryana Playschool’s ‘Good Touch, Bad... Ravindra Jadeja hits century as Gujara...
12 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
बैजूपाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पांच माह से फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

बैजूपाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पांच माह से फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

✍️ Reporter: Suraj Poswal 🗓 12 Oct 2026, 04:38 PM 👁 12
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

चोरी के मामले में वांछित महिराम उर्फ भोला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बैजूपाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पांच माह से फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

चोरी के मामले में वांछित महिराम उर्फ भोला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दौसा। बैजूपाड़ा थाना पुलिस ने चोरी के प्रकरण में पिछले पांच माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी महिराम उर्फ भोला को 12 अक्टूबर 2026 को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया। आरोपी 14 मई 2026 से फरार चल रहा था।

जिला पुलिस अधीक्षक दौसा कुंदन कंवरिया आईपीएस के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौसा शंकरलाल मीना आरपीएस तथा वृत्ताधिकारी बांदीकुई लक्ष्मीकांत शर्मा आरपीएस के निकटतम सुपरविजन में बैजूपाड़ा थाना प्रभारी उपनिरीक्षक मनीषा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

मकान की जाली तोड़कर की थी चोरी

पुलिस के अनुसार, 14 मई 2026 को परिवादी हरकेश प्रजापत पुत्र बीरबल प्रजापत, निवासी बालाहेड़ी, थाना बैजूपाड़ा, जिला दौसा ने थाने में लिखित रिपोर्ट पेश की थी। परिवादी ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ जयपुर में मजदूरी का कार्य करता है तथा गांव स्थित उसके मकान में कोई नहीं रहता।

परिवादी के अनुसार, 13 मई 2026 की रात करीब 12 बजे चोर उसके मकान की सीमेंट की जाली तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने बक्से में रखे करीब 5,000 रुपये नकद तथा चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। चोरी किए गए सामान में करीब 500 ग्राम चांदी की कणकती, 250 ग्राम का हाथफूल, 250 ग्राम की पायजेब और एक चांदी की माला शामिल थी। इसके अलावा, चोरों ने टंकी में रखा गेहूं भी प्लास्टिक के कट्टों में भर लिया।

ग्रामीणों ने पकड़ा, लेकिन आरोपी हो गया था फरार

रिपोर्ट के अनुसार, चोर गेहूं के कट्टे मोटरसाइकिल पर रखकर ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान परिवादी के भाई ने उन्हें पकड़ लिया और आसपास के लोगों को आवाज लगाई। ग्रामीणों के एकत्र होने पर चोरों को पकड़ लिया गया, लेकिन भीड़ के बीच से वे भागने में सफल हो गए। आरोपी अपनी मोटरसाइकिल मौके पर छोड़ गए, जिसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

घटना के बाद परिवादी को उसके भाई ने सूचना दी। इसके बाद परिवादी जयपुर से गांव पहुंचा और चोरी की वारदात के संबंध में पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाने आया।

पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। मामले में फरार चल रहे आरोपी महिराम उर्फ भोला को तलाश कर 12 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

मीडिया प्रकोष्ठ, जिला दौसा पुलिसचोरी के मामले में फरार आरोपी महिराम उर्फ भोला गिरफ्तार, बस स्टैंड से पकड़ा

दौसा। बैजूपाड़ा थाना पुलिस ने चोरी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी महिराम उर्फ भोला राज को बालाहेड़ी बस स्टैंड से दस्तयाब कर अनुसंधान के बाद गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, परिवादी की रिपोर्ट पर थाना बैजूपाड़ा में प्रकरण संख्या 69/26, धारा 331 एवं 305(1) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया था। प्रकरण दर्ज होने के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था।

जिला पुलिस अधीक्षक दौसा कुंदन कंवरिया आईपीएस के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौसा शंकरलाल मीना आरपीएस तथा वृत्ताधिकारी बांदीकुई लक्ष्मीकांत शर्मा आरपीएस के निकटतम सुपरविजन में थाना प्रभारी बैजूपाड़ा द्वारा टीम गठित कर आरोपी की तलाश की जा रही थी।

12 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हेड कांस्टेबल हरभान सिंह 2033 मय जाप्ता एवं निजी वाहन के बालाहेड़ी पहुंचे। पुलिस टीम ने आरोपी को बालाहेड़ी बस स्टैंड से दस्तयाब किया। इसके बाद अनुसंधान के पश्चात उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण

महिराम उर्फ भोला राज पुत्र मोतीलाल, जाति मीना, उम्र 28 वर्ष, निवासी बालाहेड़ी, थाना बैजूपाड़ा, जिला दौसा।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

1. हरभान सिंह, हेड कांस्टेबल 2033, थाना बैजूपाड़ा।
2. हिम्मत, कांस्टेबल 1430, थाना बैजूपाड़ा।
3. कमलेश, कांस्टेबल 1436, थाना बैजूपाड़ा।
4. खुशीराम, कांस्टेबल 1036, थाना बैजूपाड़ा।

मीडिया प्रकोष्ठ, जिला दौसा पुलिस
📲Get App