बीजेपी जिलाध्यक्ष पुंजीलाल गायरी का तंज: "दिल्ली जाने वाले अब स्थानीय स्तर पर कर रहे हैं चुनाव, ऊंट से गधे की सवारी पर आए"
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के जिलाध्यक्ष पुंजीलाल गायरी का एक राजनीतिक बयान इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। नाहरपुरा पंचायत समिति क्षेत्र में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पूर्व जिला प्रमुख रेशम मालवीय पर बिना नाम लिए तीखा राजनीतिक तंज कसा है।
बांसवाड़ा:

गायरी ने अपने संबोधन में कहा कि "हमने उनको दिल्ली भेजा था, लेकिन आज वह नाहरपुरा लौटकर आ रही हैं।" तंज को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि "जो लोग कभी ऊंटों की सवारी करते थे, आज वह गधे की सवारी करने लगे हैं।"
हालांकि जिलाध्यक्ष ने अपने भाषण में प्रत्यक्ष तौर पर किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इस बयान के मायने पूर्व जिला प्रमुख रेशम मालवीय के पंचायत समिति चुनाव लड़ने की चर्चाओं से जोड़े जा रहे हैं। इस बयान के बाद स्थानीय राजनीति में पारा गर्माता हुआ नजर आ रहा है और दोनों दलों के बीच बयानबाजी का दौर तेज हो गया है।