Local
बिजली राजस्व वसूली और ऊर्जा खपत की निगरानी को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित
बैठक में अधिशासी अभियंता एवं उपखण्ड अधिकारी उपस्थित रहे।
उरई (जालौन)। 19 नवंबर 2026 को अधीक्षण अभियंता की अध्यक्षता में अधिशासी अभियंताओं एवं उपखण्ड अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में ऊर्जा खपत की निगरानी, लंबे समय से बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले (लांग अनपेड बकायेदार) तथा नेवरपेड उपभोक्ताओं से राजस्व वसूली की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान बिजली खपत पर प्रभावी निगरानी रखने और बकायेदार उपभोक्ताओं से राजस्व वसूली में तेजी लाने को लेकर अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की गई। अधीक्षण अभियंता ने संबंधित अधिकारियों को राजस्व वसूली के निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने तथा कार्यों में प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।