🔥 TRENDING ਸਾਬਕਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੰਜੇ ਵਰਮਾ ਬੇਲੇ ਵਾਲੇ ਨੇ ਰਾ... Around 30 children fall ill after milk... 42-Year-Old Man’s Body Recovered from... Madhya Pradesh CM Dr Mohan Yadav order... MAJOR SERVICE PROJECT BY ROTARY CLUB O... लोणावळ्यात बनावट कॉल सेंटरचा पर्दाफाश
16 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

बृजघाट रामलीला: भरत मिलाप प्रसंग ने श्रद्धालुओं को किया भावुक, श्रीराम से लौटे अयोध्या

✍️ Reporter: Ram Garg 🗓 16 Oct 2026, 10:11 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

तीर्थनगरी बृजघाट में श्री भागीरथी रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित रामलीला में भरत मिलाप का प्रसंग अत्यंत मार्मिक रहा। वृंदावन के कलाकारों ने भरत के अयोध्या लौटने की विनती और श्रीराम द्वारा धर्म-कर्तव्य समझाने का जीवंत मंचन किया।

तीर्थनगरी बृजघाट में मां गंगा के पावन तट पर श्री भागीरथी रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित भव्य रामलीला में बुधवार रात आस्था और भावनाओं का अद्भुत संगम देखने को मिला। वृंदावन से आए कलाकारों ने भरत मिलाप प्रसंग का जीवंत एवं भावुक मंचन कर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। रामलीला में राजा दशरथ के प्राण त्यागने, ननिहाल से भरत के व्याकुल होकर अयोध्या लौटने और इसके बाद वन में जाकर भगवान श्रीराम को वापस अयोध्या चलने के लिए मनाने तक के प्रसंगों का मंचन किया गया।

भरत मिलाप का दृश्य सबसे अधिक भावुक करने वाला रहा। जब भरत अपने बड़े भाई भगवान श्रीराम के चरणों में गिर पड़े और उनसे अयोध्या लौटने की विनती करने लगे, तो पूरा पंडाल भावुक हो उठा। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम ने भरत को धर्म और कर्तव्य का महत्व समझाया। इसके बाद भरत भगवान श्रीराम की चरण पादुकाएं लेकर अयोध्या लौट गए। इस मार्मिक दृश्य को देखकर पंडाल में मौजूद सैकड़ों श्रद्धालुओं की आंखें नम हो गईं। इस दौरान पूरा परिसर ‘जय श्रीराम’ और ‘भरत लाल की जय’ के जयकारों से गूंज उठा।

कलाकारों के प्रभावशाली अभिनय ने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा। श्रद्धालुओं ने वृंदावन से आए कलाकारों के शानदार अभिनय की सराहना की। रामलीला देखने के लिए देर रात तक दर्शक पंडाल में मौजूद रहे। इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष गौरव मिश्रा, महामंत्री हेमंत गौड़, कोषाध्यक्ष विशाल अग्रवाल सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
📲Get App