🔥 TRENDING 2009ರ ಹ್ಯಾಮಿಲ್ಟನ್ ಟೆಸ್ಟ್‌ನಲ್ಲಿ ರಾಹುಲ್... राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर अररिया में पत्... ಬ್ರಿಟನ್ ರಾಜಕುಮಾರ ವಿಲಿಯಂ ಮತ್ತು ಕೇಟ್ ಮಿಡ... 14 Police Officers Transferred in Rajk... ನಿತೇಶ್ ತಿವಾರಿ ನಿರ್ದೇಶನದ 'ರಾಮಾಯಣ' 12 ದಿ... Netflix US expands Indian catalog with...
17 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

*बेजुबान पशुओं के मददगार बने आनंद नगर के बच्चे, अप्रैल से कर रहे गो सेवा*

✍️ Reporter: Hira Lal Bhoorani 🗓 17 Nov 2026, 09:22 AM 👁 20
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
*बेजुबान पशुओं के मददगार बने आनंद नगर के बच्चे, अप्रैल से कर रहे गो सेवा*

खैरथल हीरालाल भूरानी

शहर की आनंद नगर कॉलोनी के बच्चों की टोली गो सेवा के माध्यम से मानवता और जीवदया का संदेश दे रही है।
बच्चों द्वारा गाय के बछड़ों को नालियों में गिरने पर बाहर निकाला जाता है तथा घायल बछड़ों का उपचार भी करवाया जाता है। इस सेवा कार्य में जयदीप निहलानी, नैतिक वर्मा, इशांत और सौरभ थावनानी सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। बच्चों ने बताया कि उन्होंने यह सेवा कार्य हाल ही में अप्रैल माह से शुरू किया है। उनका उद्देश्य बेजुबान पशुओं की मदद करना और उन्हें सुरक्षित रखना है।
बच्चों की इस नेक पहल से अन्य लोगों को भी जीवों के प्रति दया, प्रेम और सेवा भाव रखने की प्रेरणा मिल रही है। शहरवासियों द्वारा बच्चों के इस सेवा कार्य की सराहना की जा रही है।
📲Get App