📷 चित्र स्रोत: Wikimedia Commons / Dan Ruth
स्थानीय
बिहार: ई-रिक्शा चालक के खाते में 7 अरब रुपये
✍️ Amar Ujala · Muzaffarpur
🗓 13 जुल. 2026, 05:03 PM
👁 39
बिहार में दो सामाजिक सुरक्षा पेंशन लाभुकों के बैंक खातों में तकनीकी गड़बड़ी के कारण अरबों रुपये दिखाई देने लगे। प्रशासन ने खातों पर रोक लगाकर जांच शुरू कर दी है।
बिहार के वैशाली जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के दो लाभुकों के बैंक खातों में भारी भरकम राशि दिखाई देने से हड़कंप मच गया है। महुआ और जंदाहा के निवासियों के खातों में अरबों रुपये के लेन-देन का पता चला है। लाभुकों में से एक ई-रिक्शा चालक है, जिनके खातों में यह भारी भरकम राशि तकनीकी गड़बड़ी के कारण जमा हुई है। जिला प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए खातों पर रोक लगा दी है और मामले की जांच शुरू कर दी है। बैंक और विभागीय स्तर पर जांच के निर्देश दिए गए हैं ताकि गड़बड़ी का कारण पता लगाया जा सके।