📷 चित्र स्रोत: Wikimedia Commons / Abhifrm.masaurhi at English Wikipedia
अपराध
बिहार: परिजनों का पुलिस से टकराव
✍️ Amar Ujala · Patna
🗓 19 जुल. 2026, 11:06 AM
👁 28
शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार दो युवकों के परिजन पटना के एक थाने में पुलिस से भिड़ गए। आरोप है कि परिजनों ने महिला सिपाहियों पर हमला किया और सरकारी राइफल छीनने का प्रयास किया।
पटना के मसौढ़ी थाने में एक नाटकीय घटना घटी। शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार दो युवकों के परिजन थाने में जमकर हंगामा किया। परिजन युवकों को छुड़ाने के लिए थाने आए थे, लेकिन वे हिंसक हो गए और महिला सिपाहियों पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने महिला पुलिसकर्मियों को दांत से काटा और घायल किया, साथ ही उनकी वर्दी भी फाड़ दी। इसके अलावा, उन्होंने पुलिस से सरकारी राइफल छीनने का प्रयास भी किया।