🔥 ट्रेंडिंग नेटफ्लिक्स पर 'ऑपरेशन सफेद सरगम' समीक्... रामायण का वैश्विक विमोचन, 59,000+ स्क्... ट्रेलर जारी: 'विश्वनाथ एंड सन्स' का आध... विष्णुनाथ एंड सन्स का आधिकारिक तमिल ट्... चुनाव आयोग ने उत्तराखंड के अधिकारियों... एनजीटी ने भागीरथी नदी प्रदूषण पर रिपोर...
07 अग. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
जीवनशैली

Bihar News-प्रखंड क्षेत्र के भलुई पंचायत अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-17 पर शुक्रवार को गर्भवती महिलाओं के लिए गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

✍️ रिपोर्टर: Rajendra Kumar Singh 🗓 07 अग. 2026, 07:17 PM 👁 19
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

रीति रिवाज के साथ गोद भराई रस्म पुरी की गई

Bihar News-प्रखंड क्षेत्र के भलुई पंचायत अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-17 पर शुक्रवार को गर्भवती महिलाओं के लिए गोद भराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

संवाददाता राजेन्द्र कुमार


राजापाकर, वैशाली

कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गोद भराई की रस्म पूरी की गई. इस अवसर पर महिला पिंकी कुमारी एवं संजना कुमारी को फल, पौष्टिक आहार एवं श्रृंगार की सामग्री भेंट कर उनके स्वस्थ मातृत्व एवं सुरक्षित प्रसव की कामना की गई. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में सीडीपीओ मीरा कुमारी उपस्थित हुई. आंगनबाड़ी सेविका शोभा कुमारी ने उपस्थित महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच, समय पर टीकाकरण तथा संस्थागत प्रसव के महत्व की जानकारी दी.  सीडीपीओ मीरा कुमारी ने बताया कि गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ समय पर लेना आवश्यक है. कार्यक्रम में सीडीपीओ मीरा कुमारी, एलएस फूल कुमारी, आंगनबाड़ी सेविका शोभा कुमारी, सहायिका मानती देवी, एएनएम रीना कुमारी, आशा अनिता कुमारी सहित पंचायत के अन्य आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका उपस्थित रहे . उपस्थित लोगों ने गर्भवती महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ एवं सुरक्षित मातृत्व का संदेश दिया. कार्यक्रम का समापन सभी के सहयोग एवं धन्यवाद ज्ञापन के साथ शांतिपूर्वक संपन्न हुआ.
📲Get App