📷 चित्र स्रोत: Flickr (CC)
देश
समस्तीपुर: 3 लाख की उधारी पर दोस्त ने तानी पिस्टल, गुस्साई भीड़ ने फूंकी कार
✍️ Amar Ujala · Bhagalpur
🗓 25 जून 2026, 05:02 PM
👁 32
बिहार के समस्तीपुर जिले में तीन लाख रुपये और मोबाइल फोन के लेन-देन को लेकर दो दोस्तों के बीच विवाद हिंसक हो गया, जिसमें एक युवक पर पिस्टल तानने का आरोप है।
बिहार के समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र में दोस्तों के बीच तीन लाख रुपये और एक मोबाइल फोन के लेन-देन को लेकर हुआ विवाद हिंसक रूप ले लिया। इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।
आरोप है कि रुपये लौटाने के बहाने बुलाए गए एक युवक पर दूसरे दोस्त ने जानलेवा हमला करने की कोशिश की। पीड़ित पक्ष का कहना है कि हमलावर ने पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी दी, हालांकि युवक बाल-बाल बच गया।
इस घटना के बाद मौके पर पहुंची गुस्साई भीड़ ने आरोपी युवक की कार में आग लगा दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।