🔥 TRENDING Uttarakhand Govt Unveils 5‑Point Plan... Chief Justice Ashutosh Ranka and Judge... Former CJP Official Saurav Das Claims... Five Media Executives Including MD and... Chhattisgarh Cabinet Extends Congratul... Chhattisgarh Cabinet Hails PM Modi on...
11 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Politics

भव्य ऐतिहासिक विदाई समारोह ग्रामीणों की उपस्थिति में

✍️ Reporter: Jitendra Sharma 🗓 11 Oct 2026, 05:22 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मिनी सचिवालय खराड़ी में सरपंच रतन कंवर व सरपंच प्रतिनिधि उमेश सिंह सिणला की ऐतिहासिक विदाई, ढोल-नगाड़ों की गूंज और बैंड-बाजे के साथ निकला भव्य जुलूस

जितेंद्र शर्मा
आनंदपुर कालू ब्यावर

ब्यावर जिले के ग्राम पंचायत खराड़ी में सरपंच रतन कंवर का कार्यकाल पूर्ण होने पर ग्रामवासियों की ओर से भव्य, दिव्य और यादगार विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर गांव में उत्सव जैसा माहौल नजर आया। ढोल-नगाड़ों की गूंज, बैंड-बाजे की धुन और ग्रामीणों के उत्साह के बीच सरपंच रतन कंवर को रथ पर सवार करवाकर पूरे गांव में भव्य जुलूस निकाला गया। गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए यह जुलूस सरपंच के आवास तक पहुंचा, जहां ग्रामीणों ने उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी सबसे बड़ी विशेषता यह रही कि गांव की सभी 36 कौम के ग्रामीणों ने एकजुट होकर अपनी सहभागिता निभाई। बड़ी संख्या में ग्रामीणों का विदाई देने पहुंचना आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और जनप्रतिनिधि के प्रति सम्मान की भावना को दर्शाता नजर आया। ग्रामीणों के उत्साह और अपनत्व ने इस आयोजन को विशेष बना दिया ग्रामीणों की सामूहिक भागीदारी ने यह संदेश दिया कि गांव की असली ताकत उसकी एकता, भाईचारे और आपसी सद्भाव में निहित है समारोह में सरपंच रतन कंवर, उपसरपंच प्रियंका देवासी, समस्त वार्ड पंचगण, सरपंच प्रतिनिधि एडवोकेट उम्मेद सिंह सिणला तथा ग्राम पंचायत खराड़ी के बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे।
📲Get App