🔥 TRENDING Delhi HC orders SAP to restore Nayara... Sharjeel Imam Granted Interim Bail to... Three men posing as police assault tee... Three Children Missing from Khargapur... Bank fraud in Dausa: Manager, three of... Fire breaks out in basement of Jaipur'...
22 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
भंवरी देवी हत्याकांड: 40 दिन बाद भी खुलासा नहीं, पूर्व विधायक किशनाराम विश्नोई की 7 सितंबर को बड़ी अपील - VIDEO

भंवरी देवी हत्याकांड: 40 दिन बाद भी खुलासा नहीं, पूर्व विधायक किशनाराम विश्नोई की 7 सितंबर को बड़ी अपील - VIDEO

✍️ Reporter: Dhan singh 🗓 06 Sep 2026, 07:28 AM 👁 51
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

लोहावट में 31 दिन से धरना, 7 सितंबर को SDM कार्यालय तक रैली का ऐलान

लोहावट, फलोदी - जंभेश्वर नगर के भंवरी देवी हत्याकांड में 40 दिन बाद भी खुलासा नहीं हुआ है। इससे नाराज होकर लोहावट थाने के सामने 31 दिन से धरना चल रहा है।

पूर्व विधायक किशनाराम विश्नोई ने अपील करते हुए कहा कि 7 सितंबर सोमवार दोपहर 3 बजे सभी लोग धरना स्थल पर पहुंचे। वहां से मुख्य बाजार होते हुए SDM कार्यालय तक रैली निकाली जाएगी और राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।

उन्होंने सभी माता-बहनों और नौजवान साथियों से बड़ी संख्या में पहुंचकर छोटी बच्चियों को न्याय दिलाने में साथ देने की अपील की है।
📲Get App