🔥 TRENDING Knife Attack on 18-Year-Old During Bho... Rajasthan High Court tells Supreme Cou... बल्लेव ग्राम पंचायत में सरपंच पद की जी... रानीवाड़ा के आजोदर गांव के बाइक एक्सपर... ಆರೋಗ್ಯಕ್ಕಾಗಿ ಒಂದು ಗ್ರಾಮ ಭಾರತ: ಯುವಕರ ಆರ... માંગરોળના ગુલઝાર ચોક વિસ્તારમાં એક સગી...
18 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

बहेड़ी में केसर मिल की जमीन 41.05 करोड़ में हुई नीलाम, फिर भी किसानों के 151.67 करोड़ रुपये बकाया; आज किसानों द्वारा उपजिलाधिकारी बहेड़ी ज्ञापन देकर भुगतान की समय-सीमा तय करने की मांग

✍️ Reporter: Jeetesh Singh 🗓 18 Nov 2026, 12:54 PM 👁 27
Watch on: ▶️ YouTube
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बरेली जिले के बहेड़ी में बंद पड़ी केसर शुगर मिल की कुर्क जमीन की नीलामी 41 करोड़ 5 लाख रुपये में हो गई। इसके बावजूद किसानों का 151.67 करोड़ रुपये का बकाया शेष है, जिसके भुगतान की स्पष्ट समय-सीमा तय करने की मांग को लेकर किसानों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा है।

बहेड़ी में स्थित बंद पड़ी केसर शुगर मिल के गन्ना किसानों का बकाया भुगतान गंभीर मुद्दा बना हुआ है। मंगलवार, 17 नवंबर को मिल की कुर्क जमीन की नीलामी 41 करोड़ 5 लाख रुपये में पूरी हुई, जिसमें एएनजी इंफ्रास्ट्रक्चर ने सबसे बड़ी बोली लगाकर जमीन हासिल की। हालांकि, इस नीलामी से किसानों को बकाया भुगतान मिलने की उम्मीद जगी है, लेकिन उनके सामने अभी भी यह बड़ा सवाल बना हुआ है कि उनका पूरा भुगतान कब होगा और मिल दोबारा कब चालू होगी।

किसानों के अनुसार, केसर एंटरप्राइजेज लिमिटेड की ओर से पहले लगभग 11.33 करोड़ रुपये का आंशिक भुगतान किसानों के खातों में किया जा चुका है, लेकिन करीब 151.67 करोड़ रुपये का बकाया अभी भी शेष है। बुधवार, 18 नवंबर 2026 को पीड़ित गन्ना किसानों ने उपजिलाधिकारी बहेड़ी के माध्यम से जिला गन्ना अधिकारी बरेली को ज्ञापन सौंपकर पेराई सत्र 2024-25 एवं 2025-26 का संपूर्ण बकाया गन्ना मूल्य ब्याज सहित दिलाने की मांग उठाई। किसानों ने ज्ञापन में स्पष्ट किया कि उन्होंने दोनों सत्रों में गन्ने की आपूर्ति की थी और तौल पर्चियां उनके पास सुरक्षित हैं।

लंबे समय से भुगतान न होने के कारण किसानों के सामने रोजी-रोटी, अगली फसल की बुवाई, खाद-बीज की खरीद, कर्ज की अदायगी और बच्चों की पढ़ाई जैसी गंभीर समस्याएं खड़ी हो गई हैं। किसानों ने प्रशासन से दो प्रमुख मांगें उठाई हैं: पहली, कि पेराई सत्र 2024-25 एवं 2025-26 का शेष बकाया ब्याज सहित कब तक और किस प्रकार किसानों के खातों में भेजा जाएगा, इसकी स्पष्ट समय-सीमा तय की जाए; और दूसरी, कि केसर शुगर मिल प्रबंधन के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करते हुए किसानों का संपूर्ण भुगतान सुनिश्चित कराया जाए।

ज्ञापन में किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन बकाया भुगतान की स्थिति स्पष्ट नहीं करता और उनका संपूर्ण गन्ना मूल्य नहीं दिलाया जाता है, तो सभी पीड़ित किसान बहेड़ी में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। इस मांग को लेकर चौधरी विजेंद्र सिंह, इकबाल सिंह, चौधरी पुष्पेन्द्र सिंह एडवोकेट, केंद्र पाल सिंह (पूर्व अध्यक्ष गन्ना समिति), तरसेम सिंह, ओमबीर राठी, अर्पित चौधरी, लखविंद्र सिंह, हरभगत सिंह, ब्रह्मस्वरूप सागर और सुरेंद्र सिंह बैनीवाल सहित अन्य किसान प्रतिनिधियों ने अपनी आवाज उठाई है। ज्ञापन की प्रतिलिपि जिलाधिकारी बरेली, पुलिस अधीक्षक बरेली और गन्ना आयुक्त उत्तर प्रदेश, लखनऊ को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।
📲Get App