🔥 TRENDING बहराइच में गंगापुर गांव की महिला खाना... सिंहस्थ 2028 में सीसी रोड की साइड फिनि... 🌺 राजेन्द्र किशोरी बी.एड. कॉलेज में ध... बीडर में 24 से 26 अक्टूबर तक ब्लॉक कां... फर्रुखाबाद के निजी अस्पताल में प्रसव क... करौली में प्रतिपक्ष नेता वीरेंद्र शर्म...
22 Oct 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Agriculture

बहेड़ी के गन्ना किसानों की पीड़ा: केशर शुगर मिल बहेड़ी पर किसानो के 160 करोड़ रुपये का भुगतान बकाया

✍️ Reporter: Jeetesh Singh 🗓 22 Oct 2026, 05:24 PM 👁 94
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

उत्तर प्रदेश के जिला बरेली की तहसील बहेड़ी में स्थित केशर शुगर मिल से जुड़े किसानों का लगभग 160 करोड़ रुपये का भुगतान पिछले दो वर्षों से बकाया है। किसानों की मांग है कि जिला प्रशासन और मिल प्रबंधन की लगातार बैठके कर समस्या का समाधान नही निकाल सके।

उत्तर प्रदेश के जिला बरेली की तहसील बहेड़ी में स्थित केशर शुगर मिल से जुड़े गन्ना किसानों का बकाया भुगतान का मुद्दा गंभीर चिंता का विषय बन गया है। किसानों के अनुसार, पिछले दो वर्षों से लगभग 160 करोड़ रुपये का भुगतान बकाया है। यह आंकड़ा यदि सही है, तो यह केवल एक आर्थिक समस्या नहीं, बल्कि हजारों किसान परिवारों की आजीविका और भविष्य से जुड़ा गंभीर सवाल है।

गन्ने की खेती के लिए किसानों को खेत तैयार करने, बीज, खाद, पानी, कीटनाशक और मजदूरी पर भारी खर्च करना पड़ता है। समय पर भुगतान न मिलने से किसानों की आर्थिक व्यवस्था बिगड़ गई है, जिससे बच्चों की पढ़ाई, घरेलू खर्च और बैंक के कर्जों की भुगतान में दिक्कतें आ रही हैं। इस स्थिति में किसान मानसिक और आर्थिक दबाव में जीने को मजबूर हो गए हैं।

क्षेत्र के किसानों की एक बड़ी शिकायत यह भी है कि अब तक उनके जनप्रतिनिधियों और जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से कोई स्पष्ट सार्वजनिक बयान या ठोस पहल नहीं देखी गई है। किसानों की मांग है कि संबंधित मिल प्रबंधन, जिला प्रशासन, गन्ना विभाग और प्रदेश सरकार को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि बिना जांच के किसी पर आरोप नहीं लगाया जा रहा है, बल्कि समस्या को गंभीरता से लेने और भुगतान की वास्तविक स्थिति जनता के सामने रखने की मांग की जा रही है।

किसानों ने तत्काल बैठक की मांग की है, जिसमें जिला प्रशासन, गन्ना विभाग, मिल प्रबंधन और किसान प्रतिनिधियों को साथ बैठाकर समाधान निकाला जाए। साथ ही, यदि भुगतान में नियमों का उल्लंघन हुआ है, तो संबंधित प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की जाए। बहेड़ी और बरेली के किसान आश्वासन नहीं, बल्कि अपने परिश्रम की कमाई और ठोस समाधान चाहते हैं।
📲Get App