🔥 TRENDING Jharkhand Celebrates 26th State Founda... Jharkhand CM Hemant Soren to Virtually... Purabi Dairy conducts milk-safety and... CJI Calls for Inquiry into Complaints... Rahul Gandhi Says BJP Aims to Redraw E... Jharkhand family urges CM to secure re...
29 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

भिटवाड़ा के लाल ने एक बार फिर से किया कमाल

✍️ Reporter: Chandan Singh 🗓 29 Nov 2026, 12:38 AM 👁 20
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

भिटवाड़ा के लाल ने एक बार फिर से किया कमाल

*भीटवाड़ा के लाल ने एक बार फिर किया कमाल*
*गांव, परिवार और माता-पिता का नाम किया रोशन*
ब्यूरो रिपोर्ट आबूरोड से संवादाता चन्दन सिंह राव : जानकारी नाथूसिंह दलावत द्वारा मिली
*भीटवाड़ा/ उदयपुर/मुंबई* भीटवाड़ा के लाल ने एक बार फिर गांव, परिवार और माता-पिता का नाम पूरे देश में रोशन कर दिया है।

भीटवाड़ा निवासी *विवेक सिंह राजावत के सुपुत्र चंद्रजीत सिंह राजावत* ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर उदयपुर और भीटवाड़ा का नाम राष्ट्रीय मंच पर चमका दिया है।

*मुंबई में लहराया परचम*

मुंबई में आयोजित *'वाइज टेक इंडिया पिचाथॉन 2026'* में उदयपुर की संस्था *'किंगडम ऑफ चेस'* ने प्रथम स्थान हासिल कर *दो लाख रुपये का पुरस्कार* जीता है।
इस संस्था के संस्थापक *चंद्रजीत सिंह राजावत* हैं। उन्होंने अपनी प्रस्तुति में बताया कि लगभग 1600 वर्ष पूर्व भारत से शुरू हुए शतरंज के खेल को आज फिर वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाना और भारत को शतरंज शिक्षा के क्षेत्र में विश्वगुरु बनाना ही उनका लक्ष्य है।
*बधाइयों का तांता*
इस उपलब्धि पर पूरे भीटवाड़ा, उदयपुर और आसपास के क्षेत्र में खुशी की लहर है। गांव में बधाइयों का तांता लगा हुआ है। ग्रामीणों ने कहा कि चंद्रजीत ने साबित कर दिया है कि गांव का बेटा भी अपनी प्रतिभा से राष्ट्रीय मंच पर छा सकता है।
*शतरंज के संग, उदयपुर का दम*
*किंगडम ऑफ चेस ने जीता 2 लाख का पुरस्कार*
भीटवाड़ा के इस लाल को ढेर सारी बधाइयां और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना।
📲Get App