🔥 ट्रेंडिंग केएसईबी और मंत्री ने हिमाचल पावर डील क... हिमाचल में चार बार चुने गए कांग्रेस वि... उत्तarakhand के सीएम पुष्कर धामी ने रा... बजट चुनावों से पहले भाजपा का विपक्षी '... अडानी पावर ने उत्राखण्ड डिस्कॉम को 1,2... दिवाली से पहले दिल्ली की हवा विषाक्त,...
05 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

भिटौरा चौकी क्षेत्र में वन माफिया सक्रिय, हरे-भरे फलदार पेड़ों पर चल रहा आरा

✍️ रिपोर्टर: Jasvant Vishwakarma 🗓 05 नव. 2026, 08:49 AM 👁 26
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
फतेहपुर संवाददाता।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र में एक बार फिर वन माफियाओं की सक्रियता बढ़ने का मामला सामने आया है। भिटौरा चौकी क्षेत्र के बसोहनी, गौरा कला, भोलापुर, मालीपुर और छिटूपहनी गांवों में बड़े पैमाने पर हरे-भरे फलदार पेड़ों की कटाई किए जाने का आरोप है। ग्रामीणों का कहना है कि वन माफिया बेखौफ होकर पेड़ों पर आरा चला रहे हैं, जिससे क्षेत्र का पर्यावरण प्रभावित हो रहा है।
ग्रामीणों के मुताबिक, पेड़ों की अवैध कटाई को लेकर स्थानीय पुलिस और वन विभाग को शिकायत भी दी गई है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कराकर अवैध कटान पर रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
अब देखना यह है कि जिम्मेदार विभाग इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और वन संपदा को बचाने के लिए क्या कदम उठाते हैं।
📲Get App