🔥 TRENDING KSEB and Minister Back Himachal Power... Four-time Congress MLA Nand Lal cremat... Uttarakhand CM Pushkar Dhami Announces... BJP Aims to Counter Opposition's Agniv... Adani Power inks 25-year deal to suppl... Delhi’s Air Turns Toxic Ahead of Diwal...
05 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

भिटौरा चौकी क्षेत्र में वन माफिया सक्रिय, हरे-भरे फलदार पेड़ों पर चल रहा आरा

✍️ Reporter: Jasvant Vishwakarma 🗓 05 Nov 2026, 08:49 AM 👁 25
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
फतेहपुर संवाददाता।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र में एक बार फिर वन माफियाओं की सक्रियता बढ़ने का मामला सामने आया है। भिटौरा चौकी क्षेत्र के बसोहनी, गौरा कला, भोलापुर, मालीपुर और छिटूपहनी गांवों में बड़े पैमाने पर हरे-भरे फलदार पेड़ों की कटाई किए जाने का आरोप है। ग्रामीणों का कहना है कि वन माफिया बेखौफ होकर पेड़ों पर आरा चला रहे हैं, जिससे क्षेत्र का पर्यावरण प्रभावित हो रहा है।
ग्रामीणों के मुताबिक, पेड़ों की अवैध कटाई को लेकर स्थानीय पुलिस और वन विभाग को शिकायत भी दी गई है, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कराकर अवैध कटान पर रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
अब देखना यह है कि जिम्मेदार विभाग इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और वन संपदा को बचाने के लिए क्या कदम उठाते हैं।
📲Get App