🔥 ट्रेंडिंग રાજુલા શહેરમાં નવા વર્ષના શુભ મંગલમ દિ... नोएडा में GRAP-III के तहत BS-III और BS... कॉलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के कोच डिगरु,... हिमाचल प्रदेश ने भाई दूज को सार्वजनिक... भारत का सामना न्यूजीलैंड से ICC टेस्ट... थाना अमलाई पुलिस द्वारा शारदा ओसीएम मा...
11 नव. 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

बिहटा थाना क्षेत्र के सिमरी गांव में घर में घुस एक ड्राइवर कि गोली मारकर हत्या

✍️ रिपोर्टर: Awanish Kumar 🗓 11 नव. 2026, 10:30 AM 👁 13
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पटना जिला के बिहटा थाना क्षेत्र के सिमरी गांव में अपराधियों ने घर में घुस कर एक ड्राइवर कि गोली मारकर किया हत्या पुलिस ने घटना स्थल से एक खोखा बरामद किया

पटना से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

पटना:बिहटा में बेखौफ अज्ञात अपराधियों ने घर में घुसकर युवक के सर में गोली मारकर की हत्या, एक माह पहले भी युवक के ऊपर हुई थी हवाई फायरिंग,घटनास्थल से एक खोखा बरामद।



पटना जिले के बिहटा थानाक्षेत्र के सिमरी गांव में मंगलवार की देर रात्रि घर में घुसकर एक ड्राइवर की सर में गोली मारकर अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने हत्या कर दी। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस की टीम मौके पहुंची जहां मामले की जांच में जुट गई है।मृतक युवक की पहचान 32 वर्षीय इरफान इमाम उर्फ कल्लू ड्राइवर के रूप में हुई है। इधर मौत के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। हालांकि घटना का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है

जानकारी के अनुसार मृतक युवक इरफान इमाम उर्फ कल्लू सिमरी गांव के एक किराए के मकान में पिछले दो सालों से अपने बीवी और दो बच्चों के साथ रहता था ।मंगलवार की रात्रि तकरीबन 11:30 के आसपास दो लोग आते है और घर का दरवाजा खुलवाते है जिसके बाद इरफ़ान दरवाजा खोलता है और इस वक्त अपराधी उसके सर एक गोली मारकर फरार हो जाता है।गोली की
आवाज सुनने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचते हैं लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने घटनास्थल से एक गोली का खोखा बरामद किया है।
हालांकि घटना के दौरान अपराधी ने मृतक का मोबाइल फोन भी अपने साथ ले गया है।

घटना के दौरान मृतक युवक का बड़ा बेटा साथ में सोया हुआ था। लेकिन घटना के वक्त पत्नी और छोटा बेटा
उस समय रूम में मौजूद नहीं थे। मृतक की पत्नी अपने मायके में थी जो सिमरी गांव में ही है। 10 साल पहले मृतक युवक इरफ़ान इमाम और नेहा परवीन के बीच निकाह हुआ था और शादी के बाद दो बेटा था इरफान इमाम के परिवार में विवाद चल रहा था जिसके कारण वह पत्नी और दोनों बच्चों को लेकर गांव के ही एक किराए के मकान में पिछले 2 साल से रहता था और ड्राइवर का काम किया करता था। इधर घटना को लेकर मृतक की पत्नी नेहा परवीन ने बताया कि एक मां पहले भी मेरे पति के ऊपर हवाई फायरिंग हुई थी जब आरा से अपने पति के साथ बाइक से लौट रही थी तभी बिहटा के मौदही गांव के पास हवाई फायरिंग हुई थी जिसमें हम दोनों बाल बाल बच गए थे।



घटना को लेकर थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि स्थानीय ग्रामीण के द्वारा मंगलवार की रात्रि 11:30 बजे सूचना मिली कि सिमरी गांव में एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई है सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पहुंची जहां मृतक युवक को एक गोली सर में लगी है इसके कारण उसकी मौत हो गई घटना स्थल से एक गोली का खोखा बरामद किया गया है फिलहाल घटना के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है घटना को लेकर मृतक की पत्नी और परिवार से पूछताछ की जा रही है।
📲Get App