स्वास्थ्य
भरखनी में नशा मुक्त युवा संसद: युवाओं ने लिया नशा मुक्त भारत का संकल्प
यहाँ देखें:
▶️ YouTube
नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान के तहत भरखनी में आयोजित पड़ोस युवा संसद में युवाओं ने नशा के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाई और नशा मुक्त भारत का संकल्प लिया।
भरखनी (हरिद्वार) में राष्ट्रीय युवा नेतृत्व कार्यक्रम (NYLP) के अंतर्गत "नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत" अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय पड़ोस युवा संसद का आयोजन ब्लॉक सभागार में किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें नशा मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी भरखनी श्री अशोक द्विवेदी ने संबोधित करते हुए कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नहीं, बल्कि उसके परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे अपनी ऊर्जा को शिक्षा, खेलकूद और राष्ट्र निर्माण जैसे सकारात्मक कार्यों में लगाएँ और नशा से दूर रहें तथा दूसरों को भी जागरूक करें।
नशा मुक्ति विषय पर विभिन्न प्रतियोगिताओं और जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। विजय दीक्षित, चंदन सिंह, प्रांशी सिंह और आस्था सिंह ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं के मूल्यांकन के लिए गठित निर्णायक मंडल में श्री सौरभ सिंह, विद्यासागर दीक्षित, विश्वनाथ सिंह और राहुल कुमार शामिल रहे।
कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक (NYV) अजय कुमार एवं अस्मिता सिंह, ब्लॉक भरखनी ने किया, तथा पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अभिषेक कुमार भी उपस्थित रहे। युवा मंडल अनंगपुर, भरखनी, भुलभुलागंज, बिलसर गुटैया और साहुआपुर के सदस्यों ने विशेष सहयोग प्रदान किया।
समापन समारोह में उपस्थित सभी युवाओं को नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार और समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प दिलाया गया। आयोजकों ने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत का सपना साकार किया जा सकता है।