🔥 TRENDING Woman Succumbs to Injuries After Scoot... Joint Anti‑Terror Operation Launched i... Akali Dal to Protest in Delhi on Nov 2... CBI Conducts Raids Across Six States i... Vande Bharat Train Turns Food Waste in... ਬੱਚਿਆਂ ਦੀਆਂ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੋੜਾਂ ਦੀ ਛੇਤੀ ਪਛਾਣ...
15 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

बहराइच के अलीनगर में ट्रैक्टर विवाद पर मारपीट, दो गंभीर घायल

✍️ Reporter: Pramod Kumar 🗓 15 Nov 2026, 04:40 PM 👁 19
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

अलीनगर गांव में ट्रैक्टर ले जाने को लेकर विवाद में दो पक्षों के बीच लाठी-डंडों और धारदार हथियार से मारपीट हुई, जिससे सुकई मौर्य और अनिल कुमार गंभीर रूप से घायल हुए।

अलीनगर गांव, बहराइच जिले में ट्रैक्टर विवाद के कारण दो पक्षों के बीच लाठी-डंडों और धारदार हथियार से मारपीट हुई, जिससे सुकई मौर्य और अनिल कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, रविवार को सुकई मौर्य पुत्र सांवली और अनिल कुमार पुत्र सुकई निवासी अलीनगर ने खेत में विपक्षी का ट्रैक्टर जाने को लेकर विवाद के संबंध में मीरा पत्नी मोहन मौर्य, शिवम मौर्य और सत्यम मौर्य के घर शिकायत करने पहुंचे, जिस पर कहासुनी शुरू हो गई।

आरोप है कि विपक्षियों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर में प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय बहराइच रेफर कर दिया गया।

थानाध्यक्ष खैरीघाट प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
📲Get App