🔥 ट्रेंडिंग કડવા પાટીદાર સમાજ ધોરાજીમાં નવીન બિલ્ડ... बलबहरा के ठाकुर बाबा धरती टोला में चबू... માર્કેટિંગ યાર્ડના પૂર્વ વાઈસ ચેરમેન હ... सिंचाई पाइप विवाद में गोलियों की बारिश... 48,000 करोड़ रुपये की असम पावर प्रोजेक... आसाम के मुख्यमंत्री ने धुबरी में 3,200...
20 सित. 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
स्थानीय

बहराइच: बेटे को बचाने दौड़ी मां पर सियार ने किया हमला, चेहरे पर पंजा मारकर किया घायल

✍️ रिपोर्टर: Pramod Kumar 🗓 20 सित. 2026, 03:50 PM 👁 14
यहाँ देखें: ▶️ YouTube
शेयर करें: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

विशेश्वरगंज। थाना क्षेत्र के घिसनीपुरवा गांव में शनिवार रात धान के खेत की रखवाली कर रही एक महिला पर सियार ने हमला कर दिया। महिला अपने बेटे के साथ खेत में वनरोज से फसल बचाने पहुंची

बहराइच: बेटे को बचाने दौड़ी मां पर सियार ने किया हमला, चेहरे पर पंजा मारकर किया घायल

विशेश्वरगंज। थाना क्षेत्र के घिसनीपुरवा गांव में शनिवार रात धान के खेत की रखवाली कर रही एक महिला पर सियार ने हमला कर दिया। महिला अपने बेटे के साथ खेत में वनरोज से फसल बचाने पहुंची थी। इसी दौरान झाड़ियों से निकला सियार अचानक बच्चे की ओर झपटा। बेटे को बचाने के लिए मां आगे आई तो सियार ने उसके चेहरे पर पंजे से वार कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल बहराइच रेफर किया गया है।

गांव निवासी राम प्रसाद की पत्नी सुनीता देवी (35) शनिवार रात अपने बेटे के साथ खेत में फसल की रखवाली कर रही थीं। इसी दौरान झाड़ियों में छिपा सियार अचानक बाहर आया और बच्चे की ओर दौड़ पड़ा। बेटे को खतरे में देखकर सुनीता देवी ने शोर मचाते हुए उसे बचाने का प्रयास किया।

इसी दौरान सियार ने सुनीता देवी के चेहरे पर पंजे से हमला कर दिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के खेतों में मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों के पहुंचने तक सियार झाड़ियों की ओर भाग गया। अंधेरा होने के कारण ग्रामीण उसे पकड़ नहीं सके।

घटना के बाद परिजन घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन चेहरे पर गंभीर चोट होने के कारण उनकी हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल बहराइच रेफर कर दिया गया।

वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

घटना की सूचना मिलते ही वन दरोगा अवधेश कुमार टीम के साथ गांव पहुंचे और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। वन विभाग ने इलाके में गश्त बढ़ाते हुए सियार की तलाश शुरू कर दी है। डीएफओ सुंदरेशा के अनुसार, क्षेत्र में तीन टीमें लगातार गश्त कर रही हैं।

घटना के बाद गांव में सियार को लेकर दहशत का माहौल है। वन विभाग ने ग्रामीणों से रात में खेतों और सुनसान इलाकों में अकेले न जाने तथा सतर्क रहने की अपील की है।
📲Get App