🔥 TRENDING जयपुर एयरपोर्ट पर बिगड़ा फ्लाइट शेड्यू... સુરતમાં મહારાષ્ટ્રના કામદારોને નહેરમાં... हाईकोर्ट ने सरकार पर लगाया 50 हजार का... બોલિવૂડ અભિનેતા અનુપમ ખેરની એર ઈન્ડિયા... મોડાસામાં નાસ્તાની લારી પરથી ચોરી ગયેલ... जयपुर में जिला प्रमुख का चुनाव कल: बहु...
24 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

बहराइच: बाबा साहेब की प्रतिमा वाली जमीन पर कब्जे का आरोप, 112 पर सूचना के बाद भी निर्माण जारी

✍️ Reporter: Pramod Kumar 🗓 24 Nov 2026, 10:04 PM 👁 14
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बहराइच जिले के चमरनपुरवा गांव में बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगा है। ग्रामीणों का दावा है कि पुलिस द्वारा निर्माण रोकने के बावजूद दीवार की नींव डालने का काम जारी है।

बहराइच जिले के नानपारा तहसील क्षेत्र के थाना नानपारा अंतर्गत स्थित ग्राम चमरनपुरवा, ब्लॉक शिवपुर में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित ग्राम समाज की जमीन पर कथित कब्जे का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त है।

ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोगों द्वारा ग्राम समाज की उक्त जमीन पर पक्की दीवार निर्माण के लिए नींव भरी जा रही है। जानकारी के अनुसार, बाबा साहेब की प्रतिमा से महज 2 से 3 फीट की दूरी पर किनारे की तरफ दीवार की नींव डाली गई है।

मामले की सूचना डायल 112 पर दी गई थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रोकवा दिया था। हालांकि, ग्रामीणों का दावा है कि पुलिस की मौजूदगी के बावजूद या उसके बाद दोबारा निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।

इस संबंध में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल राजस्व टीम भेजकर जमीन की निष्पक्ष जांच एवं पैमाइश कराने की अपील की है। ग्रामीणों की मांग है कि यदि अवैध कब्जे की पुष्टि होती है, तो नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जमीन को कब्जामुक्त कराया जाए, ताकि बाबा साहेब की प्रतिमा का स्थल सुरक्षित रह सके।
📲Get App