🔥 TRENDING માનનીય મુખ્યમંત્રી શ્રી ભૂપેન્દ્રભાઈ પ... ભાવનગરમાં તહેવારો દરમિયાન ઘોઘા પોલીસએ... માનનીય મુખ્યમંત્રી શ્રી ભૂપેન્દ્રભાઈ પ... Indian epic ‘Ramayana’ clears Oscar el... માનનીય મુખ્યમંત્રી શ્રી ભૂપેન્દ્રભાઈ પ... માનનીય મુખ્યમંત્રી શ્રી ભૂપેન્દ્રભાઈ પ...
11 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Crime

बहराइच: अज्ञात वाहन ने दो बच्चों को मारी टक्कर, ग्रामीणों ने पकड़ा चालक

✍️ Reporter: Pramod Kumar 🗓 11 Nov 2026, 01:38 PM 👁 17
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

थाना रामगांव क्षेत्र में एक अज्ञात वाहन चालक ने पहले एक बच्चे को टक्कर मारी और फिर भागने के प्रयास में दूसरे बच्चे को भी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने पीछा कर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

बहराइच जिले के थाना रामगांव क्षेत्र में बुधवार को सड़क हादसे की एक गंभीर घटना सामने आई। महाउत्तम पुरवा–गोविंदपुर मार्ग पर एक अज्ञात वाहन चालक ने पहले ग्राम मुद्दापुर निवासी एक बच्चे को टक्कर मारी। वाहन चालक ने रुकने के बजाय भागने की कोशिश की, लेकिन समय माता मंदिर मोड़ के पास लोहे के बोर्ड से टकरा गया।

इसके बावजूद, वाहन चालक नहीं रुका और करीब 20 कदम आगे जाकर महाउत्तम पुरवा गोविंदपुर निवासी एक अन्य बच्चे को भी टक्कर मार दी। इस दौरान चालक मौके से भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसका पीछा किया और उसे पकड़कर वापस बुलाया।

सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन चालक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस के आने से पहले, स्थानीय लोगों ने घायल बच्चों को तत्काल नजदीकी मेडिकल सेंटर पहुंचाया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वाहन चालक के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
📲Get App