🔥 TRENDING Ludhiana Shoppers Gear Up for Diwali S... અમદાવાદમાં ચાર અલગ-અલગ અકસ્માતોમાં ચાર... 15 ವರ್ಷದ ವೈಭವ್ ಸೂರ್ಯವಂಶಿ ಬಿಹಾರ್ ತಂಡದ ನ... ಮೊಹಮ್ಮದ್ ಶಮಿ ಬೆಂಗಾಲ್ ತಂಡದ 19 ಸದಸ್ಯರ ಪಟ... ಕನ್ನಡ ನಟಿ ಶ್ರೀಲೀಲೆಗೆ ಕಮಲ್ ಹಾಸನ್ ನಿರ್ಮಾ... PGI Postmortem of Parvinder Singh Jhot...
07 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Health

बिहार में लिवर प्रत्यारोपण की सफलता पर 4स्वास्थ्य मंत्री ने आई जी आईं एम एस की टीम को दी बधाई

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 07 Nov 2026, 03:11 PM 👁 11
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बिहार सरकार के स्वास्थ मंत्री निशांत कुमार ने बिहार में लिवर प्रत्यारोपण की सफलता पर आई जी एम एस की टीम को दिया बधाई

पटना से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

बिहार में लिवर प्रत्यारोपण की सफलता पर स्वास्थ्य मंत्री बिहार में लिवर प्रत्यारोपण पर आईजीआईएमएस की टीम को दी बधाई

अन्य मेडिकल कॉलेजों में भी शुरू हो सकती है लिवर प्रत्यारोपण की सुविधा, प्रति मरीज 15 लाख रुपये की सरकारी सहायता




पटना बिहार में पहली बार राज्य सरकार की आर्थिक सहायता से सफलतापूर्वक लिवर प्रत्यारोपण किए जाने के बाद शुक्रवार को आईजीआईएमएस पटना की चिकित्सकीय टीम ने स्वास्थ्य मंत्री निशांत से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार मुलाकात की। स्वास्थ्य मंत्री ने आईजीआईएमएस के निदेशक डॉ बिंदेय कुमार व चिकित्सा अधीक्षक डॉ मनीष मंडल समेत पूरी चिकित्सकीय टीम को बधाई देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। निदेशक डॉ बिंदेय व चिकित्सा अधीक्षक डॉ मंडल ने बताया कि मुलाकात के दौरान राज्य में अंग प्रत्यारोपण की सुविधाओं के विस्तार तथा अन्य मेडिकल कॉलेजों में भी लिवर प्रत्यारोपण की प्रक्रिया शुरू करने की संभावनाओं पर चर्चा हुई। इसके लिए आवश्यक संसाधन, विशेषज्ञ चिकित्सकों और संस्थागत क्षमताओं के विकास पर भी विमर्श किया गया। वहीं स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह उपलब्धि बिहार में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उल्लेखनीय है कि आईजीआईएमएस, पटना में 19 वर्षीय युवती का सफल लिवर प्रत्यारोपण किया गया। वहीं, मोनू कुमार के अंगदान से दो अन्य मरीजों का किडनी प्रत्यारोपण भी सफलतापूर्वक हुआ। इनमें एक प्रत्यारोपण आईजीआईएमएस और दूसरा एम्स, पटना में किया गया। इस पूरी प्रक्रिया में पटना आईजीआईएमएस, एम्स, सोट्टो बिहार, नोट्टो दिल्ली व रोट्टो कोलकाता की चिकित्सकीय टीमों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
📲Get App