🔥 TRENDING காரைக்குடியில் குழந்தைகள்  நலத்துறையின... Akhilesh Yadav Signals Adjustments for... Congress‑Samajwadi Alliance Faces Unce... Sikkim Declares Cherry Festival as Ann... Sikkim Sets Vehicle Entry Fees for Tso... Sikkim ranks 17th nationally, 3rd in N...
24 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

बिहार के स्वास्थ मंत्री पटना साहिब स्थित गुरद्वारा पहुंचे

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 24 Nov 2026, 07:50 PM 👁 30
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बिहार के स्वास्थ मंत्री निशांत कुमार गुरुनानक जयंती के अवसर पटना साहिब स्थित गुरु द्वारा पहुंचे और मत्था टेका

पटना से अवनीश कुमार कि रिपोर्ट

गुरु नानक जयंती पर पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचे बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, गुरु के दरबार में टेका मत्था

सिख धर्म के प्रथम गुरु एवं संस्थापक गुरु श्री गुरु नानक देव जी की जयंती के पावन अवसर पर मंगलवार की शाम बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार पटना साहिब स्थित तख्त श्री हरिमंदिर जी गुरुद्वारा पहुंचे। यहां उन्होंने गुरु महाराज के दरबार में हाजिरी लगाई और मत्था टेककर प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर गुरुद्वारा परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। स्वास्थ्य मंत्री ने गुरु घर में पहुंचकर सिख धर्म की महान परंपराओं, गुरु नानक देव जी के जीवन, उनके विचारों और मानवता के लिए किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्हें बताया गया कि गुरु नानक देव जी ने अपने पूरे जीवन में समाज को सत्य, प्रेम, समानता, भाईचारे और मानव सेवा का संदेश दिया।

गुरु नानक देव जी ने समाज में फैली ऊंच-नीच, जात-पात, भेदभाव और अंधविश्वास का विरोध करते हुए सभी मनुष्यों को समान बताया। उन्होंने 'एक ओंकार' के माध्यम से ईश्वर की एकता का संदेश दिया। उनके तीन प्रमुख सिद्धांत 'नाम जपो, किरत करो और वंड छको' आज भी पूरी दुनिया को सही रास्ते पर चलने की प्रेरणा देते हैं। इन सिद्धांतों का अर्थ है ईश्वर का स्मरण करना, ईमानदारी से मेहनत करना और अपनी कमाई में से जरूरतमंदों के साथ बांटकर खाना।

गुरु नानक देव जी ने लंगर की परंपरा के माध्यम से भी सामाजिक समानता और सेवा भावना को मजबूत किया। उनका मानना था कि इंसान की पहचान उसके कर्मों और व्यवहार से होती है, न कि उसकी जाति, धर्म या ऊंचे पद से।

स्वास्थ्य मंत्री ने गुरु नानक देव जी के जीवन और उनके उपदेशों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। उन्होंने गुरु घर की आध्यात्मिक महत्ता को भी महसूस किया। इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से उनका स्वागत किया गया तथा उन्हें सिख धर्म की गौरवशाली परंपराओं से अवगत कराया गया।

गुरु नानक जयंती के अवसर पर पटना साहिब गुरुद्वारा में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। पूरा गुरुद्वारा परिसर गुरबाणी, कीर्तन और सेवा भाव से भक्तिमय बना हुआ है।
बाइट निशांत कुमार स्वास्थ्य मंत्री बिहार सरकार पटना
📲Get App