🔥 TRENDING PGT शिक्षकों की भर्ती 2026: आवेदन 10 न... सालिगराम गैस एजेंसी कैमहरा उज्जवला गै... गुना जिले में लापरवाही दर्शाता वायरल व... BJP Accuses AAP of Ties to Punjab Drug... एमपीएल‑8 टूनामेंट का आरम्भ 7 नवंबर से,... Fire Devastates House in Tumni, South...
05 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Religion

बिहार के राज्यपाल पहुंचे पुनौराधाम

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 05 Nov 2026, 12:38 PM 👁 8
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बिहार राज्यपाल सीतामढ़ी स्थित पुनौराधाम जहाँ भगवान राम और सीता का किया पुजा अर्चना

सीतामढ़ी स अवनीश कुमार कि रिपोर्ट बिहार के राज्यपाल पहुंचे पुनौरा धाम, भगवान राम और माता सीता की पूजाअर्चना की; मंदिर निर्माण कार्य का लिया जायजा

बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन आज हवाई मार्ग से सीतामढ़ी पहुंचे। यहां से वे सीधे शहर स्थित प्रसिद्ध पुनौरा धाम पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान श्रीराम और माता सीता की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान राज्यपाल ने पुनौरा धाम में चल रहे मंदिर निर्माण कार्य का भी समीक्षा की और निर्माण की प्रगति का जायजा लिया । उनके आगमन को लेकर जिला मुख्यालय डुमरा से लेकर सीतामढ़ी शहर तक सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। जगह-जगह बैरिकेडिंग कर पुलिस बल के जवानों की तैनाती की गई थी। राज्यपाल के दौरे को लेकर प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह सतर्क नजर आए। वहीं, पर्यटन विभाग के अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। पुनौरा धाम में चल रहे विकास एवं निर्माण कार्य को लेकर राज्यपाल का यह दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है।इस दौरान जेडीयू के सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने राज्यपाल के दौड़े को काफी महत्वपूर्ण कहा वही राज्यपाल ने मीडियाकर्मियों से बात की उन्होंने कहा कि बिहार की धरती पावन है और उन्हें आज माता सीता की जन्मस्थली का दर्शन करने का सौभाग्य मिला है आने वाले इस इलाके का बहुत ज्यादा विकास होगा और एक से डेढ़ सालों में मंदिर निर्माण कार्य भी पूरा हो जाएगा
बाइट .देवेश चंद्र ठाकुर , जेडीयू सांसद
बाइट .सैयद अता हसनैन , राज्यपाल बिहार
📲Get App