🔥 TRENDING 40‑Minute Showers: Luxury Bathroom Bra... स्वच्छ और सुंदर अहिवारा बनाने में स्वच... Crude Oil Prices Dip After Trump Downp... Kharge’s Diwali greeting sparks row; B... जेजुरी गडावर सोमवती अमावस्या यात्रेचा... Akhilesh Yadav Blames BJP for Demolish...
09 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

: बिहार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, प्रदेश में सुख-समृद्धि की कामना की

✍️ Reporter: Sajjad Alam 🗓 09 Nov 2026, 11:00 AM 👁 56
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने सभी को दीपावली की हार्दिक बधाई

पटना / किशनगंज, बिहार।

बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने दीपावली के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों एवं बिहार वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने विशेष रूप से किशनगंज की जनता के लिए सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

दीपावली के शुभ अवसर पर अपने संदेश में मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने कहा कि प्रकाश का यह महापर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उमंग और खुशियां लेकर आए। उन्होंने माँ लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की।

उन्होंने कहा कि हमारा बिहार और हमारा देश निरंतर विकास एवं प्रगति के पथ पर आगे बढ़े। साथ ही उन्होंने नागरिकों से आपसी प्रेम, भाईचारा और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की अपील की।

मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने सभी को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं अनंत मंगलकामनाएं दीं।

ब्यूरो रिपोर्ट | NEED 24 NEWS पटना / किशनगंज, बिहार
📲Get App