🔥 TRENDING अररिया: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आय... Christian Community in West Bengal Dem... Bihar Court Convicts Husband for Murde... 100 Newly Appointed Bihar Legislative... Vaibhav Sooryavanshi Appointed Senior... Four drug smugglers nabbed in Amritsar...
06 Nov 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Entertainment

बिहार के मनीष कश्यप ने अनुष्का शर्मा को बताया 'हमसफर', सोशल मीडिया पर विवाह की चर्चाएं

✍️ Reporter: Kanhaiya Kumar Jha 🗓 06 Nov 2026, 09:51 PM 👁 18
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

चर्चित यूट्यूबर मनीष कश्यप और अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों और कैप्शन के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाओं को नई दिशा दे दी है।

बिहार के चर्चित यूट्यूबर और पूर्व पत्रकार मनीष कश्यप की निजी जिंदगी को लेकर पिछले कई दिनों से चल रही चर्चाओं के बीच अब एक नई तस्वीर सामने आई है। अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर मनीष कश्यप के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसके कैप्शन में उन्होंने मनीष कश्यप को अपना 'हमसफर' बताया है। इस पोस्ट के बाद दोनों के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

इसके जवाब में मनीष कश्यप ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है, 'अब हर सफर तुम्हारे साथ।' दोनों की पोस्ट में लिखे इन खास शब्दों को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और दोनों के बीच के रिश्ते को लेकर अलग-अलग राय रख रहे हैं।
हालांकि, दोनों की ओर से शादी या रिश्ते को लेकर कोई विस्तृत आधिकारिक जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। फिलहाल, इन पोस्ट्स ने सोशल मीडिया पर बहस का विषय बना हुआ है और लोगों की नजरें दोनों के आगे के बयानों पर टिकी हैं।
📲Get App