🔥 TRENDING Tikamgarh officials seize 10 motorcycl... Rajasthan: ACB Seizes ₹43.38 Lakh Cash... મુંબઈની અંધેરીમાં ગણપતિનું આગમન, રાજુલ... आरा के जवानियाँ गांव भोजपुरी अभिनेत्री... ಜಾಲಹಳ್ಳಿ ಪಶು ಆಸ್ಪತ್ರೆ ವೈದ್ಯರ ನಿರ್ಲಕ್ಷ್... કોસંબામાં પોલીસની સતત પેટ્રોલિંગથી સુર...
15 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Sarkari Yojana

बिहार के बाढ़ प्रभावित परिवारों के बिच अनुग्रह राशी का मुख्यमंत्री नए भेजा उनके खाता

✍️ Reporter: Awanish Kumar 🗓 15 Sep 2026, 07:34 PM 👁 15
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बाढ़ प्रभावित परिवारों केबिच अनुग्रहिकराशि हस्तांतरण डी बी टी माध्यम के जरिए किया

राज्य में 8 लाख 27 हजार 472 बाढ़ प्रभावित परिवारों के खातों में ₹579.23 करोड़ की आनुग्रहिक अनुदान राशि का DBT हस्तांतरण, माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को आनुग्रहिक अनुदान के DBT हस्तांतरण का किया शुभारंभ*

माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी द्वारा आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के विभिन्न जिलों के बाढ़ प्रभावित परिवारों को प्रति परिवार ₹7,000 की आनुग्रहिक अनुदान राशि के प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) का शुभारंभ किया गया। इस क्रम में राज्य के 8 लाख 27 हजार 472 बाढ़ प्रभावित परिवारों के बैंक खातों में ₹7,000 की दर से कुल ₹579.23 करोड़ की राशि का हस्तांतरण किया गया।

इसी क्रम में, भोजपुर जिले के 1 लाख 34 हजार 247 बाढ़ प्रभावित परिवारों के बैंक खातों में आज प्रति परिवार ₹7,000 की दर से आनुग्रहिक अनुदान की राशि का DBT के माध्यम से हस्तांतरण किया गया है। वहीं, शेष पात्र परिवारों को राशि हस्तांतरित किए जाने हेतु डेटा प्रेषण का कार्य जारी है।

भोजपुर में अंचलवार हस्तांतरण

आरा सदर थाना 33,900 परिवार
बड़हरा 43,636 परिवार

बिहिया 3,327 परिवार

-कोईलवर 1,006 परिवार

शाहपुर 52,378 परिवार


कुल 1,34,247 परिवार

कार्यक्रम में माननीय मंत्री, श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण, युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग-सह-प्रभारी मंत्री, श्री अरुण शंकर प्रसाद; माननीय सदस्य, लोकसभा, श्री सुदामा प्रसाद; माननीय सदस्य, बिहार विधानसभा, अगिआंव, श्री महेश पासवान; माननीय सदस्य, बिहार विधानसभा, संदेश, श्री राधाचरण साह; माननीय विधान परिषद सदस्य, श्री जीवन कुमार; जिला परिषद अध्यक्ष तथा महापौर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में राज्य के सभी जिलों से संबंधित जिला पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे। इसी क्रम में, भोजपुर से जिला पदाधिकारी, भोजपुर श्री मनेश कुमार मीणा भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन, उप विकास आयुक्त, भोजपुर, सहायक समाहर्ता, आपदा प्रबंधन पदाधिकारी तथा संबंधित अंचल अधिकारी उपस्थित रहे।
📲Get App