🔥 TRENDING Jammu and Kashmir Police Arrest Two Me... J&K Government Releases Extra 25% Fund... Jammu and Kashmir Government Orders In... Manipur Child Rights Body Calls for Sa... Mid-day meal cooks' protest in Meghala... Meghalaya’s Catchment Law Comes Into F...
23 Sep 2026
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
बिहार बंद : विधायक संदीप सौरभ की रिहाई की मांग
Politics

बिहार बंद : विधायक संदीप सौरभ की रिहाई की मांग

✍️ Reporter: Ankit Raj 🗓 25 Jul 2026, 09:48 PM 👁 64
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

पालीगंज - दुल्हिन बाजार में 'रिहा करो' के नारों से गूंजी सड़कें

नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे और शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आइसा (AISA) और आरवाईए (RYA) ने शनिवार को 'बिहारबंद' का आह्वान किया। इस दौरान पालीगंज और दुल्हिन बाजार में विधायक संदीप सौरभ की तत्काल रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन हुए।

भाकपा-माले के पालीगंज विधायक संदीप सौरभ को पटना पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। वे छात्रों और युवाओं की
आवाज उठाने के लिए जाने जाते हैं उनकी गिरफ्तारी कें विरोध में
कार्यकर्ताओं और आम लोगों में आक्रोश देखा गया। शनिवार सुबह से ही भाकपा-माले, आइसा और आरवाईए के कार्यकर्ता दुल्हिन बाजार और पालीगंज के मुख्य चौराहों पर जमा होने लगे। प्रदर्शनकारियों ने दुल्हिन बाजार में बिहटा-पालीगंज मुख्य मार्ग को जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित रहा। जगह-जगह केंद्र सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई।
दुल्हिन बाजार में विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए भाकपा-माले के प्रखंड सचिव अमरसेन ने पुलिस प्रशासन और सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विधायक संदीप सौरभ अपराधी नहीं, बल्कि छात्रों और युवाओं के हक की लडाई लड़ रहे थें।

अमरसेन ने कहा कि यदि विधायक को तत्काल और सम्मानपूर्वक रिहा नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। माले
नेत्री आशा देवी ने कहा कि जनता छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ और जनप्रतिनिधियों की ऐसी गैर-कानूनी गिरफ्तारी को बर्दश्त नहीं करेगी। बंद के कारण दुल्हिन बाजार और पालीगंज के प्रमुख व्यवसायिक प्रतिष्ठान पूर्ण रूप से बंद रहे, जिससे यात्री वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ।
📲Get App