🔥 TRENDING Snake slithers into OPD of Indore's M.... સ્થાનિક વિસ્તારમાં ચોરીના બનાવોના અનેક... Haryana DGP Reveals 15-20 Overseas Gan... Haryana to Modernise Police with ₹4,00... Haryana HTET 2025 Revised Result to Be... Chhattisgarh Congress Launches Statewi...
29 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা
Local

भारी बारिश में मकान भरभराकर गिरा, बाइक समेत गृहस्थी का सामान मलबे में दबा

✍️ Reporter: Pankaj Gupta 🗓 29 Sep 2026, 11:08 AM 👁 100
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post

नावर गांव में बारिश से परिवार पर टूटा संकट, 112 पर मांगी मदद; प्रशासन से सर्वे और उचित मुआवजे की मांग

जालौन। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण ग्राम नावर, विकासखंड रामपुरा, तहसील माधौगढ़ क्षेत्र में एक मकान भरभराकर गिर गया। हादसे में मकान के मलबे में गृहस्वामी की नई हीरो स्प्लेंडर बाइक समेत जरूरी गृहस्थी का सामान दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। अचानक हुई इस घटना से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। जानकारी के अनुसार शिववती पत्नी भगवानदीन निवासी ग्राम नावर, विकासखंड रामपुरा, तहसील माधौगढ़, जनपद जालौन का मकान लगातार बारिश के चलते क्षतिग्रस्त होकर गिर गया। मकान गिरने से परिवार का जरूरी सामान मलबे में दब गया तथा नई बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आपदा की स्थिति में पीड़ित परिवार द्वारा सहायता के लिए 112 पर कॉल कर मदद मांगी गई। परिवार का कहना है कि बारिश के कारण उन्हें काफी आर्थिक नुकसान हुआ है और परिवार के सामने रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने की भी समस्या उत्पन्न हो गई है। पीड़ित परिवार ने जिला प्रशासन एवं तहसील प्रशासन से मौके पर राजस्व टीम भेजकर क्षति का स्थलीय सर्वेक्षण कराने, नुकसान का आकलन करने तथा शासन की आपदा राहत व्यवस्था के अंतर्गत नियमानुसार उचित आर्थिक सहायता एवं मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है। स्थानीय स्तर पर भी मांग उठ रही है कि प्रशासन मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़ित परिवार की स्थिति का तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराए, ताकि बारिश से प्रभावित परिवार को राहत मिल सके।
📲Get App