🔥 TRENDING અમરેલી જિલ્લાની શાળાઓમાં સ્વચ્છતા ઝુંબ... અમરેલી જિલ્લા યુવા અને સાંસ્કૃતિક પ્રવ... सेवा मेरा योगदान - दिव्यांगजनों के जीव... ಸಿಕ್ಕಿಂ: ರಿಂಜಿ ಗ್ರಾಮದಲ್ಲಿ ಭೀಕರ ಭೂಕುಸಿತ... અમરેલી-૨ ઘટકના વડેરા ગામમાં ‘આંગણ ઉત્સ... इटावा में भारी वर्षा के कारण 26 सितंबर...
26 Sep 2026•
ગુજરાતી मराठी ਪੰਜਾਬੀ বাংলা

भारी बारिश के मद्देनजर 26 सितम्बर को प्रदेश के सभी स्कूलों में रहेगा अवकाश : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

✍️ Reporter: Vishwanath Pratap Singh 🗓 26 Sep 2026, 08:22 AM 👁 8
Share: 💬 WhatsApp 📘 Facebook 𝕏 Post
प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश और मौसम की मौजूदा स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शनिवार 26 सितंबर को प्रदेश के सभी स्कूलों में अवकाश के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भारी बारिश के कारण कई क्षेत्रों में जलभराव, नदी-नालों के जलस्तर में वृद्धि तथा आवागमन में कठिनाई की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ऐसी परिस्थितियों में स्कूली बच्चों को किसी प्रकार का जोखिम न उठाना पड़े, इसे ध्यान में रखते हुए प्रदेशभर के विद्यालयों में अवकाश रखने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री ने अभिभावकों से अनुरोध किया है कि बच्चों को घर पर ही रखें। साथ ही सतर्क रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों एवं सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि आदेश का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।
📲Get App